MassSuicide : रायपुर में एक ही घर में मिली पांच लोगों की लाश,मची सनसनी

Bodies of five people found in a single house in Raipur; sensation prevails.

टिकरापारा थाना पुलिस ने घर को सील कर मामले की जांच कर रही है।

रायपुर। MassSuicide छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनी खेज वारदात सामने आई, यहां के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में शव मिले है। सूचना पर बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। घर के सामने पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक रूप से जहर खाकर जान दी होगी। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। टिकरापारा थाना पुलिस ने घर को सील कर मामले की जांच कर रही है। घटना की जांच करने के लिये फोरेंसिक एक्सपर्ट्स (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।पुलिस के अनुसार मृतकों में साजिद अली (50) का शव फंदे से लटका मिला है। वहीं उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19), पुत्री शाहिदा (17) और इरशाबा बेगम (16 ) का शव एक कमरे में मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उक्त चार लोगों ने जहर खाकर जान दी होगी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

किराये के मकान में रह रहा था परिवार

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि घटना संजय नगर के मदनी चौक की है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। वे यहां पर किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार ने मौत को गले क्यों लगाया? इसकी भी जांच की जा रही है। एफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों की विवेचना की जा रही है। यह परिवार करीब आठ महीने पहले ही सैयद जहीर के मकान में किराये पर रह रहा था। वहीं पड़ोसियों के मुताबिक, कल शाम से घर का दरवाजा नहीं खुला था। जब लोगों को शक हुआ, तो वहां जाकर देखा तो घर के एक कमरे में पांच लोगों की लाश पड़ी थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। यह परिवार शीतला मंदिर के पास मतपुर का निवासी था।साजिद अली मौदहापारा में बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार पर कुछ लोन था, जिसकी वसूली के लिए रिकवरी कर्मचारी अक्सर घर पर आया करते थे। ऐसे में आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी में विवाद होते रहता था।

Mathura के बंद रिले इंटरलॉकिंग केबिन में ऐसा कुछ मिला कि हिल गया पूरा जंक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां