Murder of an elderly man घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला करके उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

An elderly man sleeping outside his house was brutally murdered with a sharp weapon, causing panic in the area.

शोरगुल पर परिजन और व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सभी को घटना की जानकारी हुई।

कौशांबी।Murder of an elderly man यूपी के कौशांबी जिले में रविवार रात घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया । सूचना पर सीओ सिराथू भैया संतोष कुमार ने पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कानेमई निवासी 55 वर्षीय गणेश प्रसाद खेती करके गुजारा करता था। इसके अलावा वह केन कनवार स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस में कंडक्टर का काम करते थे। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि पिता रोज की तरह रविवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। वह रोज पांच बजे भोर स्कूल बस में चले जाते थे, लेकिन सोमवार की सुबह नहीं उठे। वह उसे जगाने पहुंचा तो देखा पिता का शव रक्त रंजित हालत में बिस्तर में पड़ा था। यह देख उसकी चीख निकल गई। शोरगुल पर परिजन और व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सभी को घटना की जानकारी हुई।

सूचना पर एएसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिराथू भैया संतोष कुमार पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे व छानबीन की। फिलहाल घटना को लेकर स्वजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी का कहना है कि दिवंगत के स्वजन से पूछताछ के बाद घटना के सही कारण का पता चल सकेगा। जल्द ही हत्यारों को गिरिफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

सपनों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत है Shubham Motiwala & Jewellers : हेमा मालिनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria