मैनपुरी में पत्नी के चरित्र पर शक कर युवक ने दो साल के बच्चे को छत से फेंका, मौत

In Mainpuri, suspecting his wife's character, a young man threw his two-year-old child from the roof and killed him

ग्रामीण बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी से ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर एक बार किसी को भी यकिन नहीं होगा, कैसे एक सनकी युवक ने अपने ही दो साल के बच्चे को पत्नी से झगड़े के बाद कीटनाशक पिलाने के बाद छत से फेंक दिया। गिरते ही बच्चे की मौत हो गई। यह दिल दहलाने वाला नजारा देखकर हर किसी का खून खौल गया। दरअसल हत्यारोपी युवक पत्नी के चरित्र पर शक करता था और बेटे को अपना नहीं मानता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी अरुण कुमार और सीओ भोगांव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घर वाले लेकर भागे अस्पताल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिटौआ गांव निवासी राजबहादुर, गुरुवार दोपहर 2 बजे पत्नी यमुनावती से झगड़ रहा था। पत्नी डरकर घर के बाहर आकर बैठ गई और कपड़े धोने लगी। इसके बाद आरोपनी ने अंदर से गेट बंद कर लिया और छत पर चढ़ गया। वहां उसका छोटा बेटा दो वर्षीय ललित खेल रहा था। उसने उसे पकड़ लिया और छत से फेंकने की धमकी देने लगा। इस दौरान उसने छत पर रखी कीटनाशक बच्चे को पिला दी और छत से नीचे फेंक दिया। पक्की सड़क पर गिरते ही उसकी गर्दन टूट गई। आनन-फानन परिजन और ग्रामीण बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत के बाद राजबहादुर छत पर ही चाकू लेकर बैठा रहा और किसी को भी पास आने पर खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता रहा। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर आई। लेकिन राजबहादुर की हरकतों को देखते हुए थोड़ी देर के लिए पीछे हट गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ से काम लिया और उसे लालच देकर नीचे उतारने की कोशिश की। उन्होंने उसे 50 रुपये की तंबाकू मंगाकर खिलाने का दिलासा दिया। इधर, पुलिस ने उसे गिरफ्तार न करने की बात कहते हुए वापस लौटने का नाटक किया। इस पर राजबहादुर गेट खोलकर नीचे आ गया। तभी ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें

राजबहादुर की बहन लक्ष्मी ने बताया भाई की शादी सात साल पहले नगला गोपी, जसरथपुर, एटा की यमुनावती से हुई थी। यमुना को पहला बेटा अंकुश और दूसरा ललित हुआ। राजबहादुर शराब का आदी है और सनकी है। यमुनावती के चरित्र पर शक करता था। कहता था कि ललित उसकी औलाद नहीं है। परिवार के ही एक सदस्य के साथ संबंध होने का आरोप लगाता है। यह पहला मौका नहीं था जब राजबहादुर ने ऐसी हरकत की हो। वह पहले भी अपनी पत्नी यमुनावती पर दरांती और हंसिया से हमला कर चुका है। एक बार पुलिस जब उसे पकड़ने गई थी, तो उसने छत से ईंटें फेंकनी शुरू कर दी थीं।

शराब के लिए पैसे न देने पर शुरू हुआ था झगड़ा

राजबहादुर तीन दिन पहले पत्नी को उसके मायके से बुलाकर लाया था। गुरुवार को वह खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने जा रहा था। जाते समय उसने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे। पत्नी ने मना किया तो दोनों में झगड़ा शुरू हुआ था। वहीं बच्चे की मां यमुनावती का कहना है कि पति के आरोपों और यातनाओं से तंग आकर वह ससुराल के बजाए मायके अधिक रहती थी। इस मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए बेटे की हत्या का बदला कानून के जरिये लेगी। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

12वीं बार लाल किले की प्राचीर से PM Modi तिरंगा फहराकर बोले, एक साथ खून और पानी नहीं बहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother