Love for Momos देवरिया में कक्षा सात के छात्र ने मोमोज खाने के लिए 85 लाख के जेवर घर से उड़ाएं, ​परिवार वाले पीट रहे सिर

In Deoria, a class seven student stole jewelry worth 85 lakh rupees from his home to buy momos; his family is distraught.

किशोर अपने पिता और बुआ के गहने चुपचाप निकालकर दुकानदारों को देता रहा और बदले में मोमोज खाता रहा।

देवरिया: Love for Momos यूपी के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई, यहां कक्षा सात के छात्र ने मोमोज खाने के शौक को पूरा करने के लिए घर में रखे 85 लाख रुपये के जेवर चुराकर दुकानदारों को दे दिए। आरोप है दुकानदारों ने उसे मोमोज के बदले घर से जेवर लाकर देने के लिए उकसाया था। यह मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव का है। गांव निवासी विमलेश मिश्र वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं, ने थाने में दी तहरीर में बताया कि घर में उनके और उनकी बहन के जेवर रखे थे।

पिता के अनुसार, कक्षा 7 में पढ़ने वाले उनके बेटे को मोमोज खाने की आदत थी। देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने धीरे-धीरे मेरे बेटे को अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि मोमोज खिलाने के नाम पर उससे घर में रखे जेवर मंगवाए गए। बच्चा अपने पिता और बुआ के गहने चुपचाप निकालकर दुकानदारों को देता रहा और बदले में मोमोज खाता रहा।

बहन के मांगने पर खुला भेद

रविवार को जब विमलेश मिश्र की बहन अपने जेवर मांगने घर पहुंची, तो अलमारी खोलते ही दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी पूरी तरह खाली थी। शक होने पर जब किशोर से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वह मोमोज खाने के लिए सारे जेवर डुमरी चौराहे के दुकानदारों को दे चुका है। देर शाम किशोर के पिता रामपुर कारखाना थाने पहुंचे और तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Sambhal News बहन की डोली उठने के बाद भाई ने फंदे से लटककर दी जान, हर वाले भी हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria