BJP’s HatTrick :हैट्रिक लगाने यूपी में ‘सेवा संकल्प’ से हर वर्ग तक पहुंचने की तैयारी, चुनावी अभियान को धार देने दिग्गजों ने बनाई रणनीति

Gearing up for a hat-trick in UP by reaching every section of society through 'Seva Sankalp'; stalwarts devise a strategy to sharpen the election campaign.

बीएल संतोष दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार और संगठन से यूपी का सियासी फीडबैक भी लिया।

लखनऊ। BJP’s HatTrick  यूपी हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान से चुनावी रणनीति में धार लगाने जा रही हे। इसी को लेकर शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक में विभिन्न मुदृदों पर विस्तार से चर्चा की। बीएल संतोष दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार और संगठन से यूपी का सियासी फीडबैक भी लिया। बैठक में सेवा संकल्प अभियान, विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव की तैयारी, पार्टी संगठन के गठन का काम जल्द पूरा करने पर विचार विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय से सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर जोर दिया। एक महीने चलने वाले इस अभियान के जरिए युवाओं के साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों और हर लाभार्थी तक पहुंचने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से अधिकाधिक युवाओं तक पहुंचना है। उन्हें लोगों के जीवन में आए बदलाव, देश में हुए सकारात्मक कार्यों और वैश्विक छवि में आए परिवर्तन के बारे में बताना है। उन्होंने सर्वाधिक जोर इन सभी कार्यक्रमों के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार पर दिया। वहीं सीएम ने अभियान को लेकर सरकार के स्तर पर की गई तैयारियों पर चर्चा की। जबकि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सांगठनिक स्तर पर की गई तैयारी को साझा किया।

मोर्चा-प्रकोष्ठों को सक्रिय करने का संदेश

बैठक में पार्टी के मोर्चा-प्रकोष्ठों को जल्द गठित करके सक्रिय करने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने गठन के बाद संगठन की योजनानुसार प्रवास पर जोर दिया। वहीं नवंबर में प्रस्तावित 11 विधान परिषद सीटों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पार्टी इनमें से पांच प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। नवंबर में राज्यसभा की 10 सीटें भी रिक्त हो रही हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित के आगामी दिनों में होने वाले दौरों-कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक शामिल हुए।

Jaunpur News : जौनपुर में रंजिशन युवक की पीट-पीटकर हत्या, नाराज परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, पुलिस को देखकर फूटा गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours