आईडीएल किक्रेट टूर्नामेंट: सिक्योरिटी हंटर ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रैक्शन टाइगर्स को 91 रनों से हराया, ऑपरेटिंग एवेंजर्स टीम का यूं दिखा जलवा

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित ऐशबाग रेलवे स्टेडियम पर 'अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026' (आईडीएल) टूर्नामेंट में गुरूवार को पहला लीग मैच ट्रैक्शन टाइगर्स व सिक्योरिटी हंटर टीमों के मध्य खेला गया।

लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित ऐशबाग रेलवे स्टेडियम पर ‘अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026’ (आईडीएल) टूर्नामेंट में गुरूवार को पहला लीग मैच ट्रैक्शन टाइगर्स व सिक्योरिटी हंटर टीमों के मध्य खेला गया। सिक्योरिटी हंटर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 202 रन बनाये, जिसमें अखिलेश यादव ने 74 रनों की शानदार पारी खेली तथा अमित सिंह ने 46, राकेश पाण्डेय 22 व विनय ने 19 रनों का योगदान दिया।

ट्रैक्शन टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजुलाल मीना, हरीनाम एवं अभिषेक ने 02-02 विकेट प्राप्त किये। जवाब में ट्रैक्शन टाइगर्स की टीम मात्र 18.1 ओवरों में 111 रन बनाकर आलआउट हो गयी। जिसमें हरीनाम 22, अभिषेक 14 व जगन्नाथ एवं ए.के. शर्मा ने 13-13 रनों का योगदान दिया। इस मुकाबले में सिक्योरिटी हंटर ने ट्रैक्शन टाइगर्स को 91 रनों से पराजित किया।

ऑपरेटिंग एवेंजर्स ने यूं लहराया परचम

आज का दूसरा मैच ऑपरेटिंग एवेंजर्स व इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स टीमों के मध्य खेला गया। ऑपरेटिंग एवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑपरेटिंग एवेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। अब्बास ने 87 रन, ओम प्रकाश ने 37 रन बनाए। इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स टीम की ओर से गंेदबाजी करते हुए उपवन, एजाज़ एवं दीपक ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स ने निर्धारित 19.1 ओवरों में 158 रन बनाकर आलआउट हो गयी। जिसमें उपवन ने 29 रन, शाकिब 26 रन, फज़लू रहमान 25 रन, दीपक 20 रन तथा जितेन्द्र ने 15 रनों की पारी खेली। ऑपरेटिंग एवेंजर्स के गेंदबाजों में सिद्धांत सिंह और श्यामजी दुबे ने 3-3 विकेट लेकर दबाव बनाए रखा तथा संदीप, अब्बास एवं शिवांस ने 01-01 विकेट प्राप्त किया। ऑपरेटिंग एवेंजर्स ने इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट्स टीम को 12 रनों से हराकर मैच जीत लिया।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria