लखनऊ । समाजसेवा की अलख जगा रही आशियाना की संस्था ‘हौसला फॉउंडेशन’ के ‘लोकमंगल पंचांग’ का लोकार्पण राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थाओं से किशोरियों की सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। राज्य महिला आयोग मुख्यालय में लोकमंगल पंचांग के लोकार्पण के अवसर पर हौसला फॉउंडेशन सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
पंचांग को भारतीय महिलाओं के लिए बताया उपयोगी
लोकमंगल पंचांग की परिकल्पनाकार हौसला फॉउंडेशन की अध्यक्ष नेहा सिंह ने इस अवसर पर बताया की संस्था विगत दो वर्षों से पंचांग के प्रकाशन कर रही है। यह पंचांग भारतीय महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि संस्था हौसला फॉउंडेशन नारी सामर्थ्य विकास सहित समाजसेवा के अन्य कार्यों में सतत संलग्न है। लोकार्पण कार्यक्रम में स्त्रीत्व फॉउंडेशन की अध्यक्ष प्रिया मिश्रा सहित आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता और आयोग कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
इसे भी पढ़ें..
- आईडीएल किक्रेट टूर्नामेंट: सिक्योरिटी हंटर ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रैक्शन टाइगर्स को 91 रनों से हराया, ऑपरेटिंग एवेंजर्स टीम का यूं दिखा जलवा
- लखनऊ: सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र की यूं मनाई जयंती, मेधावियों को स्कॉलरशिप भी मिली
- BMC Results : शुरूआती रुझानों बीजेपी गठबंधन को 66 सीटों पर बढ़त, ठाकरे बंधुओं की डूब सकती है नैया
