नारायण सेवा संस्थान के शिविर में 550 से अधिक दिव्यांगजन पहुंचे

More than 550 differently-abled individuals arrived at the Narayan Seva Sansthan camp.

मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान के सेवा कार्यों को देखने का उन्हें पहले भी अवसर मिला है।

  • 301 कृत्रिम अंग व 153 कैलीपर्स के लिए चयन, 40 दिव्यांगजन निःशुल्क सर्जरी के लिए चयनित

लखनऊ। Narayan Seva Sansthan के तत्वावधान में रविवार को गोमती नगर स्थित दयाल गेटवे होटल में विशाल निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सार्थ जांच-चयन एवं नारायण लिम्ब मेजरमेंट शिविर आयोजित हुआ। शिविर में लखनऊ एवं आसपास के क्षेत्रों से 550 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीयन हुआ। जांच के बाद 301 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, 153 को कैलीपर्स उपलब्ध कराने तथा 40 दिव्यांगजनों को निःशुल्क शल्य चिकित्सा के लिए चयनित किया गया।शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष नीरज सिंह एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एमएलसी मुकेश शर्मा, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. हर्षवर्धन अग्रवाल, सहायक आयुक्त सीएसआर आनंद कुमार पांडेय, अराइज कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिनन्दन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र बड़ोला, सीएमएचओ डॉ. मनोज कुमार, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष कविता अग्रवाल एवं समाजसेवी प्रतिभा श्रीवास्तव सहित सुनील कुमार सिन्हा, जुगल किशोर, बृजेश गुप्ता व अनिल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

 

प्रारंभ में संस्थान के ट्रस्टी-निदेशक देवेंद्र चोबीसा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की निःशुल्क सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगजनों के कटे अंगों का मापन किया गया है, उनके लिए करीब दो माह बाद लखनऊ में ही पुनः फिटमेंट शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें जापानी-जर्मन तकनीक से निर्मित नारायण मॉड्यूलर आर्टिफिशियल लिम्ब लगाए जाएंगे।नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता और उसके सपनों की सीमा नहीं है। उचित चिकित्सा, कृत्रिम अंग और सहयोग मिलने पर दिव्यांगजन आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ सकते हैं। संस्थान का प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी जरूरतमंद के उपचार और पुनर्वास में बाधा न बने। कृत्रिम अंग केवल शरीर की कमी को पूरा नहीं करता, बल्कि व्यक्ति को फिर से अपने पैरों पर खड़े होने और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का अवसर देता है।

 

मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान के सेवा कार्यों को देखने का उन्हें पहले भी अवसर मिला है। दिव्यांगजनों की निःशुल्क शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किया जा रहा कार्य ईश्वर आराधना के समान है।अध्यक्षीय उद्बोधन में मुकेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की निःशुल्क एवं निःस्वार्थ सेवा को समाज के सहयोग से और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।शिविर प्रभारी हरिप्रसाद लड्ढा ने बताया कि अतिथियों ने संस्थान की पीएंडओ टीम से कटे अंगों के मापन की प्रक्रिया एवं कृत्रिम अंग निर्माण की तकनीक की जानकारी ली। कार्यक्रम का संयोजन जितेन्द्र शर्मा ने किया।

Engineers’ Day : सम्मान से आगे, पेशेवर नेतृत्व की ओर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.