लखनऊ: सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र की यूं मनाई जयंती, मेधावियों को स्कॉलरशिप भी मिली

सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र की जयंती पर बृहस्पतिवार को लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज ने विविध अनुष्ठान संपन्न किया।

लखनऊ। सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र की जयंती पर बृहस्पतिवार को लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज ने विविध अनुष्ठान संपन्न किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात 10 बजे से खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य केंद्र में सामूहिक रूप से लोगों ने हवन में आहुतियां डाली,

इसमें प्रमुख रूप से समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी, अस्पताल के अध्यक्ष दीपक रस्तोगी, उपाध्यक्ष दिनेश रस्तोगी और कोषाध्यक्ष बृजेंद्र रस्तोगी ने भाग लिया। वही बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी प्रसाद रूप ग्रहण किया। जयंती पर शाम को मुख्य आयोजन महानगर स्थित कल्याण मंडप में मेला उत्सव के रूप में किया गया।

छात्र- छात्राओं को मिली स्कॉलरशिप

कार्यक्रम में गरबा, गीत- संगीत पर बच्चों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तो छात्र- छात्राओं को स्कॉलरशिप भी दी गई। समाज के अध्यक्ष राजन रस्तोगी और संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने संयुक्त रूप से बताया कि 14 मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई है।

शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं में योगदान पिछले कई वर्षों से निरंतर समाज की ओर से किया जा रहा है। इसके साथ ही आज देर शाम तक चले कार्यक्रम के जरिए सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से समाज को अवगत कराया गया ।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother