जौनपुर। Chinese thread यूपी के जौनपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना आई, यहां बाइक सवार डॉक्टर की गले में चीनी मांझा उलझने से उसकी गर्दन कट गई। अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही तड़प— तड़प कर मौत हो गई। यह हृदयविदाकर घटना पंचहटिया स्थित प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास हुई। मृतक की पहचान डॉक्टर समीर हासिमी (28) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर समीर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान चीनी मांझे से गर्दन कटने से उनकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घर में मचा कोहराम
केराकत कोतवाली क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ला निवासी डॉक्टर समीर फियोथेरेपिस्ट थे। केराकत बाजार में उनकी क्लीनिक है। पिता मुकीम के मुताबिक, समीर सुबह किसी डॉक्टर से मिलने की बात कहकर बाइक से जौनपुर गए थे। वह अपना कार्य निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। करीब एक बजे पचहिया तिराहे के समीप चीनी मांझे की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।
पुलिस ने की ये अपील
अधिकारी ने कहा कि चीनी मांझा प्रतिबंधित है। इसे लेकर जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद लोग ऑनलाइन चीनी मांझा मंगाकर इसका उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मकर संक्रांति पर थोड़ी सी खुशी के लिए पतंग लूटने या काटने के लालच में चीनी मांझे का उपयोग न करें। त्योहार मनाएं, लेकिन ध्यान रखें कि किसी तरह की जनहानि न हो।
BihuAttack बिहू की धड़कनों में देशभक्ति: असम की आत्मा से निकली ‘बिहू अटैक’
