Dhurandhar ने बॉक्स आफिस पर तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड, दूसरे रविवार को कमाए 58 करोड़ रुपये

Dhurandhar breaks 'Pushpa 2' box office record, earning Rs 58 crore on second Sunday

धुरंधर वीकडेज में भी यह धुआंधार कमाई कर रही है, वीकएंड की कमाई ने तो सबको चौंका दिया।

मनोरंजन डेस्क : मल्टी स्टारर फिल्म Dhurandhar  बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में शानदार तरीके से शामिल हो गई। शनिवार को इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया। रविवार को फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए, पुष्पा 2 के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म रिलीज के नौवें दिन शनिवार को 300 करोड़ी बन चुकी है। यूं तो वीकडेज में भी यह धुआंधार कमाई कर रही है, वीकएंड की कमाई ने तो सबको चौंका दिया।

दसवें दिन 58 करोड़ की कमाई

रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, माधवन की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का कारोबार करके शुरुआत की थी। पहले सप्ताह शानदार प्रदर्शन करते हुए इस फिल्म ने 207.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सप्ताह भी यह जोरदार प्रदर्शन कर रही है। कल शनिवार को नौवें दिन इसने 53 करोड़ रुपये कमाए थे। 10वें दिन फिल्म ने 58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 350.75 करोड़ रुपये हो गया है। अब इसका अगला लक्ष्य 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेना है।

भगवा दल का विक्टरी कार्ड: 2027 में​ पिछड़ों को साधने के लिएPankaj Chaudhary को बनाया अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां