श्रीराम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले Dr. Ram Vilas Das Vedanti नहीं रहे

Dr. Ram Vilas Das Vedanti, who played a key role in the Shri Ram Temple movement, is no more.

अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है।

अयोध्या। श्रीराम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद Dr. Ram Vilas Das Vedanti का सोमवार को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया है। 77 वर्षीय रामविलास दास वेदांती का मंदिर आंदोलन में अहम योगदान रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्यनाथ स्वामी परमहंस के साथ-साथ रामविलास दास वेदांती 90 के दशक में मंदिर आंदोलन के अग्रणी थे। वह 1996 व 1998 में दो बार सांसद भी रहे हैं। उनका पार्थिव शरीर देर शाम तक अयोध्या पहुंचेगा। मंगलवार सुबह 10:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है।

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

डॉ.वेदांती के निधन पर सीएम योगी ने श्रद्धांजलि दी है। एक्स पर उन्होंने लिखा-श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother