Forgery in SIR : कुवैत में रह रहे बेटों का मां ने भरा एसआईआर फार्म,सुपरवाइजर ने दर्ज कराई एफआईआर

Mother filled SIR form for sons living in Kuwait, supervisor filed FIR

सुपरवाइजर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रामपुर।Forgery in SIR वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए इन दिनों एसआईआर फार्म भरा जा रहा है। ताकि यहां न रहने वालों के नाम काटे जाए, इसके अलावा जिसके दो जगह पर नाम है, उनका काटकर एक जगह किया जाए। इन सब के बीच यूपी के रामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां एक महिला ने कुवैत में रह रहे दो बेटों के एसआईआर फार्म भरने के बाद खुद उनकी जगह फर्जी हस्ताक्षर कर जमा कर दिए। जानकारी होने के बाद सुपरवाइजर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर का कार्य कराया जा रहा है। कुवैत में बैठे दो भाइयों ने रामपुर में एसआईआर फॉर्म भरवाकर जमा कर दिया, जबकि इस पर मां ने हस्ताक्षर कर फॉर्म जमा कर दिया। विधानसभा क्षेत्र 37 की भाग संख्या 237 से 248 तक के सुपरवाइजर दिनेश कुमार हैं, जबकि सुपरवाइजर क्षेत्र की भाग संख्या 248 पर नितिन अग्रवाल बीएलओ हैं।

बीएलओं से प्राप्त किए गए गणना प्रपत्रों को चेक करने के दौरान पाया गया कि भाग संख्या 248 की क्रम संख्या 646 पर दर्ज आमिर पुत्र मुस्ताक हुसैन क्रम संख्या 648 पर दर्ज दानिश खां पुत्र मुस्ताक हुसैन निवासी पानी की टंकी के सामने, ज्वाला नगर के गणना प्रपत्रों पर इनकी माता नूरजहां द्वारा हस्ताक्षर किया गया है। स्थलीय जांच में पाया गया कि दोनों व्यक्ति काफी समय से इस पते पर निवास नहीं कर रहे हैं, बल्कि कुवैत में रहते हैं। इनके द्वारा देश से बाहर रहते हुए भी इनकी मां ने इनका गणना प्रपत्र भरकर हस्ताक्षर करके बीएलओ को दिया जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 का उल्लंघन है। जिससे स्पष्ट है कि आमिर और दानिश द्वारा स्वयं विदेश में रहते हुए भी अपनी माता नूरजहां द्वारा जान-बूझकर व छलकपट कर मिथ्या जानकारी के आधार पर गणना प्रपत्रों को भरकर दिया गया है।

जहां रह रहे है, वहीं का वोट बनवाएं

दोनों भाइयों व उनकी माता द्वारा जानबूझकर छलकपटपूर्वक तथ्यों को छिपाकर धोखाधड़ी भी की। जिसके बाद पुलिस ने तीनों पर बीएनएस 237 और बीएनएस 318(2), रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पिपुल एक्ट 1950 की धारा-31 में रिपोर्ट दर्ज की है। एसआईआर मामले में मुकदमा दर्ज मामले में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जो रात में विश्राम जहां करता है वोट वहीं से बनवाए। अपने देश में है तो एक जगह निवास स्थान से ही वोट बनवाए। जबकि विदेश में रहने वाले लोग रामपुर के लोग वोट नहीं बनवा पाएंगे। उन्होंने बताया कि रामपुर में करीब 97 प्रतिशत एसआाईआर का काम हो चुका है। तीन लोगों पर गलत तरीके से एसआईआर कराने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गोवा Night Club में धमाके के बाद फैली आग, 25 की मौत, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother