गोवा Night Club में धमाके के बाद फैली आग, 25 की मौत, कई घायल

25 killed, several injured in Goa nightclub fire

पुलिस और अग्निशमन विभाग मिलकर जांच में जुटे हैं।

गोवा। गोवा के Night Club में शनिवार रात हुए भीषण अग्नि कांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई। वहीं इस हादसे में मृतकों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को ढांढस बधाते हुए आर्थिक सहायता का एलान किया। वहीं मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे की जांच के आदेश दिए है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया आग ​किचेन में सिलेंडर में हुए विस्फोट के बाद लगी।

गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित नाइटक्लब बिर्क में देर रात आग लग गई। नाइटक्लब के किचन में सिलेंडर ब्लास्ट के चलते आग लगी और तेजी से फैली, जिसके चलते लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि नाइटक्लब में आग से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। गोवा पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि उत्तरी गोवा के अरपोरा में बिर्क बाय रोमियो लेन में भीषण आग लगी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में चार पर्यटक है और 14 नाइटक्लब के कर्मचारी और सात की पहचान होना अभी बाकी है। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मिलकर जांच में जुटे हैं।

हादसे के वक्त थी काफी भीड़

नाइटक्लब के सिक्योरिटी गार्ड संजय कुमार गुप्ता ने बताया ‘हादसा रात 11 से 12 बजे के बीच हुआ। अचानक से आग लगी, उस वक्त मैं गेट पर था। एक डीजे और डांसर नाइटक्लब में परफॉर्म करने वाले थे, जिसके चलते बहुत भीड़ थी।’ वहीं एक व्यक्ति ने बताया ‘जब मैं घर जा रहा था तो मैंने तेज धमाके की आवाज सुनी। बाद में हमने मौके पर एक एंबुलेंस को आते देखा। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां हादसा पहले ही हो चुका था।’ एक अन्य सिक्योरिटी गार्ड ने बताया, ‘हमने एक तेज धमाके की आवाज सुनी, बाद में हमें पता चला कि सिलेंडर में धमाके की वजह से आग लगी।’

एक्शन में प्रदेश सरकार

हादसे के तुरंत बाद सीएम प्रमोद सावंद ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की दम घुटने से मौत हुई और मरने वाले अधिकतर नाइटक्लब के कर्मचारी हैं। सीएम ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

सपा नेता आजम खान के बेटे Abdula Azam को दो पासपोर्ट मामले में कोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother