राम जन्मभूमि मंदिर की सफाईकर्मी से अलग-अलग होटलों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म,आठ गिरफ्तार

अयोध्या। रामजन्मभूमि की सफाई कर्मी से उसके दोस्त ने अपने आठ दोस्तों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म और छेड़छाड़ की। आरोपियों ने उसे कई दिन ​तक अलग— अलग होटलों और स्थानों पर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के अनुसार तीन लोगों ने उससे दुष्कर्म तो पांच ने छेड़छाड़ किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आठ आरोपियों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई कर रही है।

घूमाने के बहाने दुष्कर्म

अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने बताया कि वह एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा और राम जन्मभूमि मंदिर में सफाई कर्मी है। वह सहादतगंज निवासी वंश चौधरी नामक युवक को चार साल से जानती है। 16 अगस्त को वंश चौधरी उसके दोस्त विनय और शारिक घूमाने के बहाने उसे अंगूरी बाग स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद वे लोग उसे बनवीरपुर स्थित एक गैराज में लेकर गए, जहां वंश चौधरी ने फिर से दुष्कर्म किया और उसके दोस्त शिवा ने नशे की हालत में उसके साथ छेड़छाड़ की।

इस बीच वह आरोपियों के चंगुल में रही और 18 अगस्त की सुबह 11:00 बजे विनय ने उसे देवकाली बाईपास के पास छोड़ दिया। 22 व 23 अगस्त की रात वंश चौधरी व विनय ने उसी गैराज में उससे दुष्कर्म किया। 25 अगस्त की सुबह चार बजे उदित, वंश चौधरी, सत्यम और दो अज्ञात लोग उसे रामजन्मभूमि ले जाने के बहाने आए और रास्ते में सभी ने छेड़छाड़ की। इस वजह से गाड़ी भी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गई तो सभी ने उसे नाका के पास छोड़ दिया। कैंट थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours