आगरा।Blackmailing the teacher आगरा निवासी एक शिक्षिक को अरमान उस्मानी नामक युवक ने पहले दोस्ती फिर प्यार के जाल में फंसाया, इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पहले उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार रुपये ले लिए, इसके बाद एक लाख रुपये की मांग करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से मिलकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बताया आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की शिक्षिका से अरमान उस्मानी नामक युवक ने दोस्ती कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना ली,जिसे वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार रुपये ले लिए, अब एक लाख रुपये मांग रहा है। मना करने पर रास्ते में रोककर पिटाई भी की। शिकायत पर शाहगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उनकी मां की क्षेत्र में दुकान है। दो वर्ष पहले खाली समय में दुकान पर बैठने के दौरान वहां सामान लेने आने वाले शाहगंज निवासी अरमान उस्मानी से दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान अरमान ने उनकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
भाई खाते में डलवाए रुपये
आरोपी ने अपने भाई अमित उस्मानी और दोस्त के खातों में ऑनलाइन 80 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद एक लाख रुपये और मांगने लगा। दो दिसंबर को आरोपी ने कई बार काॅल किए लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद आरोपी ने स्कूल से लौटते समय दौरेठा रेलवे क्रासिंग पर उन्हें ऑटो से उतरवाया और पिटाई की। घर से रुपये लाकर देने की कहने पर छोड़ा। आगे जाकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
