Honor Killing बंद कमरे में प्रेमी जोड़ा कर रहा था मस्ती, घर वालों ने पीटकर दोनों की ली जान, नदी के किनारे दफनाया

A couple was having fun in a closed room, but their family members beat them to death and buried them on the river bank.

प्रेमी के​ पिता ने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी।

मुरादाबाद। Honor Killing यूपी के मुरादाबाद जिले से एक हॉनर किलिंग का मामला सामने आया। यहां यहां पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में युवक और युवती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे और दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार की रात को अरमान (27) प्रेमिका काजल (20) से मिलने पहुंचा था। युवती के घर वालों ने पकड़ लिया। पहले युवक की पीटकर हत्या कर दी और फिर युवती को भी मार डाला। इसके बाद दोनों के शवों को बोरी में बंद कर करीब दो किलोमीटर दूर बाबा नीम करौली के मंदिर के पास गागन नदी के किनारे दफना दिया। पुलिस का कहना है कि अरमान के पिता ने सूचना दी थी कि उनका बेटा लापता है। पड़ोसी परिवार पर शक जताया था।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

प्रेमी के​ पिता ने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब युवती के पिता और भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की घटना का खुलासा हो गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर निवासी मो. हनीफ के पांच बेटों में तीसरे नंबर के बेटे अरमान का गांव निवासी गनपत सैनी की बेटी काजल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अरमान रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे काजल से मिलने उसके घर पहुंच गया था। इसी दौरान उसके तीन भाईयों, मां और पिता ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। लाठी डंडे से हमला किया, सिर पर फावड़ा मारकर दोनों की हत्या कर दी। रात में ही दोनों के शवों को गागन नदी किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया। मो. हनीफ की तहरीर पर तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूचना पर सीओ हाईवे राजेश कुमार कई थानों की फोर्स और पीएसी बल के साथ गांव में पहुंच गए और युवती के भाइयों और पिता को हिरासत में लेकर मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

चीख सुन पड़ोसियों ने किया अनदेखा

रविवार रात करीब 12 बजे काजल और अरमान की जमकर पिटाई की गई थी। इस दौरान आसपास के लोगों ने चीखें सुनी थी लेकिन ठंड होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं आए और उन्होंने सोचा कि दोनों भाई शराब के नशे में लड़ रहे हैं। अरमान के परिवार के लोगों का आरोप है कि घटना में युवती के तीनों भाई समेत छह लोग शामिल रहे हैं। उन्होंने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन बाद में पुलिस ने तहरीर बदलवा दी है। अब तहरीर में युवती के तीनों भाइयों को आरोपी बनाया गया है।

बेटी की गुमशुदगी लिखाई

दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए थाने जाकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। अरमान और उसके परिवार पर काजल को गायब करने का शक भी जता दिया ताकि पुलिस अरमान के परिवार से ही पूछताछ करती रहे। अरमान और काजल रविवार की रात से गायब थे। सोमवार की सुबह अरमान के परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन काजल के परिवार ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही बेटी को तलाशने का प्रयास किया। मंगलवार को अरमान के पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटे के गायब होने की जानकारी दी।

इसकी भनक लगते ही गनपत और उसके परिवार के लोग भी सक्रिय हो गए। उसने भी थाने में तहरीर देकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। इस परिवार ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि अरमान ही उसको बेटी को कहीं ले गया है। इसके पीछे गनपत और उसके परिवार का मकसद यह था कि पुलिस अरमान और काजल की तलाश करती रहेगी।उन पर कोई शक भी नहीं करेगा जबकि गनपत के बेटे रविवार की रात ही काजल और अरमान की हत्या कर चुके थे। दोनों के शवों को दबा दिया गया था। एसएसपी सतपात अंतिल ने बताया कि युवती के भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने दोनों की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

Steps towards a Naxal-free nation: एक करोड़ के इनामी अनल समेत कई नक्सली ढेर, सर्च जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria