Police encounter बरेली पुलिस ने प्रेमिका के हत्यारोपी आरिफ को मुठभेड़ में पकड़ा, दोनों पैरों में मारी गोली

Bareilly police caught Arif, the accused of killing his girlfriend, in an encounter; he was shot in both legs.

एसएसपी बरेली ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

बरेली। Police encounter यूपी के बरेली जिले में पुलिस ने प्रेमिका के हत्यारोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी ​की गिरफ्तारी पर 25 रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ में दीपक नाम का सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुड्डा शाहजहांपुर के कटरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बता दें कि जुलाई में वह हिंदू प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के मामले में वांछित था। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिल रही थी, लेकिन पुलिस उसके पास तक नहीं पहुंच पा रही थी।

इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर सीपी शुक्ला ने बताया पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव रिछौला निवासी श्याम मुरारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी बिथरी चैनपुर के गांव झीरी मल्लपुर निवासी अपने पति पवन से विवाद होने के बाद अलग हो गई थी। इसके बाद वह रामगंगानगर में आरिफ उर्फ गुड्डा के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। आरोप है कि आरिफ ने चार जुलाई को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरिफ की तलाश शुरू की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। उस पर एसएसपी बरेली ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

कमरे से अपना सामान लेने आया था आरोपी

बुधवार को सूचना मिली कि वह रामगंगानगर स्थित अपने कमरे से सामान लेने आया है। इसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। रामगंगा नगर में सेक्टर 11 पंचवटी एन्क्लेव के पास उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाही दीपक घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरिफ के दोनों पैरों में गोली लग गई। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसके पास से 315 बोर तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, एक बाइक और 300 रुपये बरामद किए हैं। उसने बताया कि वह दिल्ली में रह रहा था, लेकिन पुलिस के डर से बिहार के किशनगंज स्थित अपनी ससुराल चला गया था।

Girl raped वाराणसी में 65 साल के हकीम ने बच्ची से की हैवानियत, अब जेल में पुलिस कर रही कुटाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother