Murder on Wedding Day : शादी के दिन दूल्हे की हत्या करने वाले एक लाख रुपये का इनामी रवि पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Ravi—carrying a reward of ₹1 lakh and accused of murdering a groom on his wedding day—killed in a police encounter.

पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जाैनपुर। Murder on Wedding Day : यूपी के जौनपुर जिले के चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। देर रात हुई मुठभेड़ में लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में गोली लगी, जबकि पुलिस टीम के दो जवान बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण बाल-बाल बच गए। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़ खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ मोड़ के पास हुई। पुलिस और एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी रवि यादव इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान केके सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई। वहीं खेतासराय थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला और एसओजी टीम के प्रवीण यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

रास्ते में मारी थी गोली

बता दें कि एक मई को शादी के लिए बारात लेकर जा रहे 25 वर्षीय आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले में सात लोगों को मुख्य आरोपी बनाया था। इनमें प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। घटना के बाद से पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस की दस टीमें दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर और नेपाल तक छापेमारी कर रही थीं। इसी दौरान रवि यादव के खेतासराय क्षेत्र में होने की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी प्रदीप बिंद और भोले राजभर की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

कलयुगी मां: सिर्फ 10 साड़ी और 16 हजार रुपये के लिए 12 साल की बेटी को बेचा,चार माह तक हुआ शोषण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours