हरिद्वार : खेल महोत्सव शिविर में महिला हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म, आरोपी कोच गिरफ्तार

In Shravasti, a bully raped a woman by threatening to kill her child, this is what the police did

बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए डराकर महिला से दुष्कर्म किया।

देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों के बीच खेल महोत्सव के कैंप में महिला हॉकी खिलाड़ी ने कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता नाबालिग है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी कोच भानु प्रकाश (30) निवासी वार्ड संख्या-6, टनकपुर, चम्पावत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सिडकुल थाना क्षेत्र में खेल महोत्सव का कैंप चल रहा है, जिसमें महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रही थी। पीड़िता ने रविवार रात आरोप लगाया था कि उसके कोच ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे हरिद्वार स्थिति आश्रय स्थल ले जाया गया। एसएसपी ने बताया कि, आरोपी कोच भानु प्रकाश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फॉरेन्सिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेन्सिक साइंस लैब भेजा गया है।

आरोपी कोच की संविदा नियुक्ति खत्म

खेल मंत्री रेखा आर्या ने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मीडिया से वार्ता में खेल मंत्री ने कहा कि यह अक्षम्य घटना है और आरोपी कोच ने अपने पेशे को कलंकित किया है। तत्काल प्रभाव से आरोपी कोच की संविदा नियुक्ति खत्म कर दी गई है। विभाग साई से आरोपी कोच को विभिन्न संस्था द्वारा जारी कोचिंग सर्टिफिकेट आदि भी निरस्त करने का अनुरोध करेगा। आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी होगा, जिससे भविष्य में देश में कहीं भी उसे बतौर कोच काम न मिल सके।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां