Road Accident मुरादाबाद में रोडवेज बस ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार 12 लोगों को कुचला, छह की मौत

In Punjab, a trailer rammed into a pickup truck carrying 30 people; eight pilgrims died, and several others were injured.

मृतकों में पांच महिलाएं और दस साल का एक बच्चा शामिल है।

मुरादाबाद। Road Accident यूपी के मुरादाबाद जिले में रविवार शाम एक दिल दहलाने वाले हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी लोग शादी की रस्म में शामिल होने के लिए ऑटो से जा रहे थे, रास्ते में मेरठ डिपो की रोडवेज बस ने ऑटो को रौंद दिया। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा कुंदरकी क्षेत्र के में हुआ, जिसमें अब्दुल्लापुर गांव निवासी संजू, सीमा पत्नी करन सिंह, आरती पुत्री मुरारी, अभय पुत्र ओमवीर, सुमन पत्नी हरदीप और करन सिंह की एक अन्य पुत्री, संजू के ऑटो में सवार होकर कटघर क्षेत्र के रफतापुर गांव में भात लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो जीरो पॉइंट के पास पहुंचा, पीछे से आ रही मेरठ डिपो की एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया।

ऑटो हुआ कबाड़ा

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में संजू, सीमा, आरती, अभय, और सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छह अन्य लोगों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान अनन्या नामक युवती ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother