प्रयागराज में युवक को बंधक बनाया, गुप्तांग में करंट लगाकर 11 लाख रुपये वसूले, बनाई अश्लील वीडियो

In Prayagraj, a young man was held hostage, electrocuted in the genitals, and 11 lakh rupees were extorted, and an obscene video was made.

आगरा पुलिस ने मामला प्रयागराज का बताकर वहां शिकायत करने की सलाह दी।

आगरा ।11 lakh rupees recovered  यूपी के आगरा जिला आगरा निवासी आर्मी बेस वर्कशाप कर्मचारी को दबंगों ने प्रयागराज में बंधक बनाकर यातनाएं दी गई और गुप्तांग में करंट लगाया। महिला को बुलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए और 11 लाख रुपये वसूले। इसके बाद कागज पर अवैध संबंध धन देने की बात लिखवाकर राजधानी ले जाकर सुनसान इलाके में छोड़ दिया। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को सारी हकीकत बनाते बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, आगरा पुलिस ने मामला प्रयागराज का बताकर वहां शिकायत करने की सलाह दी।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया ऑटो सवार बदमाश उसका अपहरण करके एक फ्लैट में ले जाकर बंधक बनाया, यातनाएं दीं और गुप्तांग में करंट लगाया। धमकाकर 11 लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। इसके बाद एक महिला को बुलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए। डेबिट और क्रेडिट कार्ड लेने के बाद लखनऊ में छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। हालांकि पुलिस ने मामला प्रयागराज का बताया है।

तारिख पर प्रयागराज गया था पीड़ित

पावन धाम कॉलोनी शमसाबाद निवासी पीड़ित ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया है। उसने बताया वह आर्मी बेस वर्कशाप में तैनात हैं। 26 नवंबर को ट्रिब्यूनल कोर्ट प्रयागराज में विभाग की ओर से तारीख पर गए थे।सुनवाई के बाद दोपहर 2:45 बजे न्यायालय के बाहर से रेलवे स्टेशन के लिए ऑटो में बैठे। ऑटो में पहले से एक व्यक्ति बैठा था। बाद में एक और आ गया। रास्ते में उन्होंने कुछ सुंघा दिया जिससे वह अचेत हो गए।

रात 11 बजे होश आया तो खुद को एक फ्लैट में बंधक पाया। ऑटो में दिखा व्यक्ति किसी से फोन पर लखनऊ में होने की बात कह रहा था। बाद में उन्हें गुप्तांग में करंट लगाया गया। पिटाई की। इसके बाद रुपयों की मांग की। मोबाइल छीन लिए। गन पॉइंट पर लेकर 11 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर कराए। सोने की तीन अंगूठी भी छीन लीं। पर्स से आधार कार्ड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड ले लिए। कमरे में महिला को बुलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए।

साथ ही कागज पर लिखवा लिया कि महिला से संबंध हैं। इस वजह से रुपये और अंगूठी दे रहा हूं। दूसरे दिन सुनसान जगह पर कार से फेंक दिया। घर पहुंचकर उन्होंने 28 नवंबर को एकता थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। एकता थाना प्रभारी का कहना है कि घटना प्रयागराज में होना बताया गया है। पीड़ित को प्रयागराज में शिकायत करने की सलाह दी गई है।

Road Accident मुरादाबाद में रोडवेज बस ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार 12 लोगों को कुचला, छह की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’