Kidney Disease हमारे नाखून के कलर और आकृति बताते है हमारी किडनी की सेहत के राज

Kidney Disease: The color and shape of our nails reveal secrets about our kidney health.

हाफ एंड हाफ नेल्स, इसे लिंडसे नेल्स भी कहते हैं

हेल्थ डेस्क। Kidney Disease स्वस्थ्य जीवन के लिए जरूरी है कि हमारे सभी अंग सही तरीके से काम करें। हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने में किडनी यानी गुर्दे का बहुत बड़ा योगदान है। गुर्दे शरीर से टॉक्सिंस को फिल्टर करके बाहर निकाल देते हैं।अगर किडनी से जु़ड़ी दिक्कतें (Kidney Problems) होने लगें तो किडनी खराब हो जाती है या ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है तो शरीर में अलग-अलग तरह की समस्याएं होने लगती हैं और स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। किडनी डैमेज (Kidney Damage) होने पर नाखूनों पर भी इसके लक्षण नजर आने लगते हैं, ऐसे में यहां जानिए किस तरह किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण पहचाने जा सकते हैं।

किडनी डैमेज के नाखून पर निशान

हाफ एंड हाफ नेल्स, इसे लिंडसे नेल्स भी कहते हैं, इसमें नाखून का आधा हिस्सा सफेद और बाकी आधा गुलाबी नजर आ सकता है, यह किडनी के खराब होने का संकेत हो सकता है।

Kidney Disease: The color and shape of our nails reveal secrets about our kidney health.
जानिए किस तरह किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण पहचाने जा सकते हैं।

नाखून निकलना : नाखून का आगे का हिस्सा स्किन से हटने लगता है, यह किडनी डिजीज से पीड़ित व्यक्ति के साथ होता है।

सफेद नाखून : किडनी खराब होने पर नाखून का रंग बदलने लगता है, नाखून पीले या फिर सफेद नजर आने लगते हैं।

नाखून पर लकीरें: क्रोनिक किडनी डिजीज के मरीज के नाखूनों पर मोटी उभरी हुई लकीरें नजर आने लगती हैं, ऐसा लगता है कि नाखून के नीचे कुछ फंसा है।

चम्मच के आकार का नाखून: किडनी डिजीज का एक और संकेत है कि नाखून चम्मच की तरह चपटे हुए नजर आने लगते हैं, नाखूनों की ग्रोथ सीधी नहीं होती है.

नाखून का बीच से कटा दिखना: इस दिक्कत को रिजेस नेल्स कहते हैं। इसमें किडनी की दिक्कतों में नाखून की चौड़ाई या लंबाई में बीच में लकीर पड़ जाती है जिसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे नाखून बीच से कट गया है।
अगर आपके नाखूनों पर भी ऐसे ही लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें और परेशानी की जड़ तक जाएं।

Kidney Disease: The color and shape of our nails reveal secrets about our kidney health.
किडनी डिजीज का एक और संकेत है कि नाखून चम्मच की तरह चपटे हुए नजर आने लगते हैं

ये भी हैं किडनी खराब होने के लक्षण

  • किडनी खराब होने पर पैरों में, हाथों पर या चेहरे पर सूजन आ सकती है,
    शरीर में कमजोरी रहने लगती है।
  • पेशाब में झाग दिखने लगता है, पेशाब में खून (Blood In Urine) नजर आ सकता है, पेशाब का रंग गहरा नजर आता है या फिर बार-बार पेशाब लगने लगता है।
  • किडनी खराब होने पर भूख में कमी आ जाती है, मितली आने लगती है और उल्टी आती है सो अलग।
  • स्किन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं, स्किन पर खुजली होती है और ड्राइनेस दिखती है।
  • सांस फूलने लगती है और फेफड़ों में फ्लुइड भर सकता है।
  • सोने में दिक्कत होने लगती है,ध्यानकेंद्रित करने में परेशानी होती है।

Jain initiation ceremony पांच दिवसीय ऐतिहासिक जैन दीक्षा समारोह में शामिल होंगे भारत और अमेरिका के मुमुक्षु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style