बरेली।Maulana Tauqeer Raja यूपी के बरेली जिले में सरकार की भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी है। 26 सितंबर को हुए बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ द्वारा सरकारी भूमि और नाले पर कब्जा करके बनाए गए तीन मंजिला शोरूम समेत 16 दुकानों को बुलडोजर ने शनिवार को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
एडीएम सिटी के नेतृत्व में बीडीए के बुलडोजरों ने शनिवार सुबह 11 बजे से शोरूम और दुकानों को ढहाना शुरू किया दोपहर बाद सभी दुकानें ढह गई थीं। जबकि शोरूम को ढहाने का काम दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ, जो देर शाम तक चला।मौलाना के करीबी आरिफ के फहम लॉन, फ्लोरा गार्डन और स्काई लार्क होटल पर सीलिंग के बाद बीडीए ने पीलीभीत मार्ग पर तीन मंजिला शोरूम और जगतपुर क्षेत्र में अवैध मॉर्केट पर बुलडोजर चलाया।
कार्रवाई के दौरान तैनात रही फोर्स
दोनों बड़ी संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान आसपास इलाके में हंगामे की स्थिति रही। कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात था। जिसका नेतृत्व सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव रहे थे। किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया था।
खाली कराई गईं दुकानें
कार्रवाई शुरू करने से पहले एडीएम सिटी सौरभ दुबे और सीओ पंकज श्रीवास्तव ने शोरूम व 16 दुकानों को खाली कराया। शोरूम का सामान बाहर निकलने में देरी देखकर सीओ ने नाराजगी भी जताई। शोरूम तोड़ने की कार्रवाई के दौरान सामने पीलीभीत मार्ग पर वाहनों के जाम का झाम भी रहा। जगतपुर मार्ग पर स्थित दुकानों को तोड़ने से पहले पुलिस ने सड़क के दोनों किनारों पर लगे बिजली खंभों में रस्सी बांधकर आवागमन रोक दिया था। शोरूम के पास एसडीएम राम जनम यादव और दुकानों के पास की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मल्लिका नैन मौजूद थीं। दिन भर बुलडोजर चलने से आरिफ के रसूख की पहचान देने वाले अवैध निर्माण मिट्टी में मिल गए और मलबे का ढेर लग गया।
Basti News निकाह के सातवें दिन नई नवेली दुल्हन ने प्रेमी के हाथों खुद को बनवाया विधवा
