Basti News । यूपी के बस्ती जिले से रिश्तों के कत्ल की खबर ने सबकों हैरान करदिया। यहां शादी के सात दिन बाद 28 वर्षीय अनीस की हत्या उसकी नई नई नवेली दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवा दी। दरअसल दुल्हन दूसरे समुदाय के प्रेमी रिंकू कनौजिया से शादी करना चाहती थी। लेकिन परिजनों ने उसकी शादी अपनी समुदाय के युवक से करा दी थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात का अंजाम दिया।
बता दें नवविवाहिता रुखसाना ने शादी के सातवें दिन गुरुवार रात परशुरामपुर के वेदीपुर गांव निवासी पति अनीस (27) की हत्या करा दी। वह अपने ननिहाल के गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के प्रेमी रिंकू कनौजिया से शादी करना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं होने पर प्रेमी के साथ मिलकर उसने साजिश रच डाली। हत्या के दो घंटे बाद ही पुलिस ने गोंडा के खोड़ारे थाना इलाके के बैयनमवा गांव की रहने वाली रुखसाना और उसके प्रेमी गौर थाना इलाके के महुआ डाबर निवासी रिंकू कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या के समय बाइक चला रहे किशोर को भी अभिरक्षा में ले लिया। हत्याकांड का खुलासा करते हुए शुक्रवार को बस्ती के एसपी अभिनंदन ने बताया कि रुखसाना बुधवार को ही पति के घर से ननिहाल महुआडाबर चली गई थी। वहां रिंकू के साथ साजिश रचने के बाद अगले दिन ही पति की हत्या करा दी।
पुलिस ने हत्या की जांच जब शुरू की तो पहली नजर में ही रुखसाना संदिग्ध प्रतीत हुई। आरोपी रिंकू और रुखसाना के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत के कॉल रिकॉर्ड से पूरी साजिश का खुलासा हो गया। एसपी के मुताबिक, जांच में पता चला कि रुखसाना का ननिहाल बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में है। महुआडाबर गांव के रिंकू कनौजिया से रुखसाना का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन रुखसाना के परिजनों ने उसकी शादी अनीस से करा दी।
विवाह के बाद से होने लगा विवाद
शादी की रस्में पूरी होने के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा। एसपी ने बताया कि शादी के बाद रुखसाना और रिंकू ने अनीस को रास्ते से हटाकर साथ रहने की साजिश रची थी। रुखसाना और रिंकू को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। बाल अपचारी को संरक्षण गृह भेजा गया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस का खोखा और बाइक बरामद कर ली गई है। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव के 28 वर्षीय अनीस की गुरुवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि गांव के बाजार से लौट रहे अनीस को बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और सिर में गोली मार दी। उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर थानाक्षेत्र के बेदीपुर गांव निवासी समसुद्दीन के बेटे अनीस की शादी बीते 13 नवंबर को गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के डफल डिहवा गांव में हुई थी। वारदात को हफ्तेभर पहले हुए इस रिश्ते से जोड़कर भी जांच शुरू की गई।
JyotiSaxena ने देसी लुक्स से अपने प्रेमियों के दिलों में लगाई आग
