विधानपरिषद चुनाव: भाजपा से बहोरन लाल मौर्य ने एमएलसी के लिए भरा पर्चा, जीत पक्की

लखनऊ । चुनाव दर चुनाव आस्था बदलने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई विधान परिषद के एक सीट के लिए चुनाव हो रहा है। बीजेपी की ओर से बरेली निवासी बहोरन लाल मौर्य ने बतौर उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर दिया है।नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर सहित कई मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल ने कहा कि भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता को इतना बड़ा अवसर दिया है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़े समाज की सच्ची हितैषी है।

जीत लगभग पक्की

विधानसभा के आंकड़ों की बात की जाए तो बहोरन लाल मौर्य की जीत लगभग पक्की है, क्योंकि सपा की ओर से अभी तक चुनाव लड़ने का एलान नहीं किया गया है। दरअसल संख्या बल के हिसाब से सपा यह सीट नहीं जीत सकती है, इसलिए शायद ही वह अपना प्रत्याशी उतारे, ऐसे में बहोरन लाल मौर्य की जीत पक्की मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.