यूपी में आतंकियों को शरण देने वालों को बेनकाब करने में जुटी खुफिया एजेंसियां

Intelligence agencies are busy exposing those who provide shelter to terrorists in Uttar Pradesh.

आधा दर्जन से अधिक अल्पसंख्यक शैक्षिणिक संस्थान भी जांच के दायरे में हैं।

लखनऊ।Intelligence agencies  दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल द्वारा बम विस्फोट करने के बाद पूरे देश में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए खुफिया विभाग लगातार छापेमार कार्रवाई कर इन्हें खत्म करने का काम कर रहा है। इसी कड़ी में यूपी में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। दरअसल जांच एंजेसियों के निशाने पर वह लोग है जो आतंकियों को शरण देते हैं। प्रदेश में एजेंसियों के राडार पर 250 से अधिक कश्मीरी मूल के डॉक्टर और छात्र हैं, जिनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं आधा दर्जन से अधिक अल्पसंख्यक शैक्षिणिक संस्थान भी जांच के दायरे में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरीदाबाद माड्यूल का खुलासा होने के बाद आतंकियों का प्रदेश के कई जिलों से कनेक्शन सामने आ चुका है। खासतौर पर कश्मीर के निवासी ऐसे डॉक्टर जो प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है अथवा मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं, उनका ब्योरा जुटाने के साथ गतिविधियां भी परखी जा रही है। बीते सप्ताह तक इनकी संख्या करीबन 200 थी, जो अब बढ़कर 250 से अधिक हो चुकी है। वहीं निजी अस्पतालों में काम करने वाले कश्मीरी मूल के डॉक्टर भी जांच के दायरे में हैं। एटीएस ने उनके बारे में जानकारी जुटाने के बाद आपराधिक इतिहास खंगालने के लिए दस्तावेज जम्मू-कश्मीर पुलिस को सत्यापन के लिए भेजा है।

संस्थानों की गतिविधियों पर  नजर

फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी पर कानूनी शिकंजा कसने के बाद प्रदेश में मेडिकल की शिक्षा देने वाले आधा दर्जन शैक्षणिक संस्थान भी जांच के दायरे में आ चुके हैं। एटीएस, एलआईयू और स्थानीय पुलिस इन संस्थानों में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। साथ ही उनके वित्तीय प्रबंधन को भी जांच के दायरे में लाते हुए पड़ताल जारी है। इनमें से अधिकतर संस्थान पश्चिमी उप्र के हैं। वहीं राजधानी का एक संस्थान भी जांच के दायरे में आ चुका है।

Maulana Tauqeer Raja के करीबी आरिफ के शोरूम और 16 दुकानों को बुलडोजर ने मिट्टी ​में मिलाया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother