Murder by domestic servant आगरा में सीएचसी अधीक्षक की मां की नौकर ने फावड़े से वार कर ली जान, यह वजह आई सामने

In Agra, the CHC superintendent's mother was stabbed to death by a servant with a shovel; this is the reason behind it.

परिजनों ने बताया हत्यारोपी उनके घर में दस साल से काम करता था।

आगरा।Murder by domestic servant  यूपी के आगरा जिले से शुक्रवार सुबह एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। यहां सीएचसी अधीक्षक की मां की उनके घरेलू नौकर ने फावड़े से वार करके जान ले ली। सूत्रों के अनुसार उसने शराब पीने के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए उनकी चेन छिनने की कोशिश की, विरोध करने पर आक्रोश में आकर उसने जान ले ली। परिजनों ने बताया हत्यारोपी उनके घर में दस साल से काम करता था, वहीं पर रहता था। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात आगरा के थाना डाैकी के गांव कुंडाैल की है। यहां शुक्रवार सुबह जसवंतनगर में सीएचसी अधीक्षक पद पर तैनात डाॅ. वीरेंद्र सिंह की मां राजन देवी (60) की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके नाैकर छोटू पर है। राजन देवी पशुओं के बाड़े में उपले थापने गई थीं। परिजन और ग्रामीणों के मुताबिक, तभी नाैकर ने उनके गले से सोने की चेन लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर फावड़े से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद बाड़े का दरवाजा अंदर से बंद कर दीवार फांदकर बाहर आ गया। मृतका के बेटे के आने पर घटना की जानकारी हुई। आरोपी के हाथों में खून और गोबर लगा मिलने पर पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पशुओं के बाड़े में रहता था हत्यारोपी

कुंडाैल निवासी सीताराम सिंह वैद्य हैं। उनके तीन बेटे हैं। बड़े बेटे डाॅ. वीरेंद्र सिंह जसवंतनगर में सीएचसी अधीक्षक हैं। वहीं राजेंद्र सिंह और डाॅ. लोकेंद्र सिंह गांव में ही हेल्थ केयर सेंटर चलाते हैं। राजेंद्र ने बताया उनके घर में 10 साल से छोटू खान काम करता था। वह पशुओं के बाड़े पर रहता था। खाना भी घर में ही खाता था। बेटे ने बताया मां राजन देवी रोज बाड़े में उपले थापने जाती थीं। शुक्रवार सुबह 9:45 बजे वह मां को बाड़े में छोड़कर काम से चले गए। 10:30 बजे वापस आए तो छोटू दरवाजे पर खड़ा था। उसके हाथ पर खून और गोबर लगा हुआ था। वह पूरी तरह से कांप रहा था। पूछने पर बताया मां को किसी ने मार दिया है। बाड़े का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसे दरवाजे के ऊपर से अंदर भेजा।

जब वह अंदर गए तो मां जमीन पर पड़ी थीं। उनके सिर में चोट के निशान थे। उन्हें फावड़े से मारा गया था। फावड़ा भी पास में ही पड़ा था। वह तुरंत मां को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। शक के आधार पर नौकर को पकड़ा तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।

 

Wife Murder चरित्र संदेह में पत्नी का गला फावड़े से काटने के बाद हत्यारोपी ने बुलाई पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother