Death of a loving couple ललितपुर में प्रेमी युगल का शव फंदे पर लटका मिला, घर में मचा कोहराम

Bodies of lovers found hanging in Lalitpur, chaos erupts in the house

दोनों का आपस में प्रेम प्रसंग था और रविवार शाम से वे लापता थे।

ललितपुर।Death of a loving couple  यूपी के ललितपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक प्रेमी जोड़े का शव खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला, इसकी जानकारी मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों का आपस में प्रेम प्रसंग था और रविवार शाम से वे लापता थे।

दो दिन से लापता थे दोनों

ललितपुर के एएसपी कालू सिंह ने बताया जखौरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने पिपरा गांव के खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटकते शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय लड़की और सीताराम सहरिया (20) के रूप में हुई है। वहीं जखौरा थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र ने बताया कि रविवार शाम लड़की के परिजनों ने सीताराम के विरुद्ध उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया पुलिस दोनों की तलाश कर ही रही थी, रविवार देर रात पिपरा गांव के प्रधान ने पुलिस को खेत में लगे पेड़ पर फंदे से एक लड़की और एक लड़के के शव लटके हुए होने की सूचना दी।

एसएचओ ने बताया कि दोनों के मोबाइल फोन पेड़ के नीचे पड़े मिले और वहीं पर कीट नाशक दवा का खाली पैकेट व कुछ रोटियां भी मिली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि फंदा लगाने से पहले दोनों ने कीट नाशक दवा खाई होगी। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

बरेली बवाल की खुलने लगी परतें, Maulanaके करीबी ने भड़काया उपद्रवियों को अब तक इतने दबोचे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours