#Murder of a loco pilot आजमगढ़ में प्रेम प्रसंग में लोको पायलट की पीट- पीटकर हत्या, मरने से पहले भाई को बताई पूरी वारदात

#Murder of a loco pilot in Azamgarh, a loco pilot was beaten to death in a love affair, told the whole incident to his brother before dying

परिजन इलाज के लिए जीयनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले में प्रेम-प्रसंग के चक्कर में एक Murder of a loco pilot  को बेरहमी से पीटने के बाद कोई जहरीला पदार्थ ​पिला दिया गया, जिसकी इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस आरोपियों पर​ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दे रही है। इसके साथ ही पंचनामे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

यह मामला आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौसहरा गांव का है। यहां के रहने वाले दुर्गेश कुमार लोको पायलट है। प्रेम प्रसंग में रविवार की शाम पीट कर हत्या हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई अजीत कुमार की तहरीर पर छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर जा रहे परिजनों ने कार्रवाई की मांग कर जीयनपुर चौक पर जाम लगा दिया।

गंभीर हालत में भाई को किया फोन

दुर्गेश कुमार (27) 2020 में लोको पायलट के पद पर गोरखपुर में भर्ती हुआ था। इस समय उसका स्थानांतरण भुसावल महाराष्ट्र हो गया था जहां से वह पीईटी देने 5 सितंबर को घर आया था। शाहजहांपुर से परीक्षा देकर वह 7 सितंबर की भोर में घर पहुंचा। देर शाम खेत की तरफ गया जहां आरोपियों ने डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। मोबाइल भी छीन लिए। गंभीर हालत में उसने दूसरे के मोबाइल से अपने बड़े भाई अजीत कुमार को फोन किया और बताया कि मुझे मारापीटा गया है। आप जल्द आकर मुझे ले चलो। जिस पर अजीत और उसकी चाची पुष्पा मौके पर पहुंचीं और उसे घर लाएं।

घर वाले इलाज के लिए लेकर भागे

परिजन इलाज के लिए जीयनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद दुर्गेश को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अजीत ने बताया मौत से पहले रास्ते में दुर्गेश ने बताया गणेश यादव, अजय यादव, श्रवण यादव, शेरू यादव, गोविंद यादव ने उसकी पिटाई की और जानेंद्र मिश्र ने उसे कोई दवा पिलाई थी। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सगड़ी तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज को परिजनों ने मांग पत्र सौंपा। परिजनों की मांग है कि पुलिस सभी आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करे। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। एक करोड़ मुआवजा व सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिया जाए।

Vice President आज सत्ता और विपक्ष की जोर आजमाइश के बाद देश को मिलेगा 17वां उपराष्ट्रपति, सुबह 10 बजे से मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother