मुरादाबाद:Chandrashekhar Azad यूपी में तेजी से अनुसूचित जाति के नेता के रुप में उभरे में भीम आर्मी संस्थापक और सांसद चंद्रशेखर आजाद इंदौर निवासी एक महिला डॉक्टर ने यौन शोषण करके धोखा देने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी दी है। पीड़िता पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में अपना दर्द लिखा है। वह इस समय वर्तमान में स्विट्जरलैंड में रह रहीं ओर एक एनजीओ चलाती है।
तीन साल तक शोषण करने का आरोप
इंदौर के एक सफाईकर्मी की बेटी डॉ. रोहिणी घावरी एक प्रतिष्ठित पीएचडी स्कॉलर हैं जो स्विट्जरलैंड में नौकरी करने के साथ एक एनजीओ भी चलाती हैं। उसने तीन महीने पहले सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह और सांसद चंद्रशेखर आजाद तीन साल तक रिलेशनशिप में थे। उन्होंने चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न और धोखा देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
बुधवार को डॉ. रोहिणी ने अपने X अकाउंट पर कई पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने आत्महत्या करने की बात कही। एक पोस्ट में उन्होंने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी।” इसके साथ ही उन्होंने कुछ निजी वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने उन्हें रिश्ते में जबरदस्ती बांधकर रखा था।
पीएम से लगाई न्याय की गुहार
दो दिन पहले रोहिणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए एक पोस्ट में लिखा था कि न्याय न मिलने पर वह यूनाइटेड नेशन के मंच से अपना जीवन समाप्त कर लेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गंदी राजनीति के कारण दिल्ली पुलिस उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही है और पूरा सिस्टम केवल ताकतवर लोगों की सुनता है। डॉ. रोहिणी ने एक पोस्ट में लिखा, “मैंने दिल्ली के कमिश्नर से कई बार मुलाकात की और सभी सबूत दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब भी मैं कमिश्नर से बात करती हूं तो वे कहते हैं कि ऊपर से कार्रवाई का कोई ऑर्डर नहीं है। मेरे पास जान देने के अलावा और क्या चारा बचता है? हमारे देश में पीड़िता को न्याय के लिए मरना पड़ता है।”
यह चुप्पी और दूरी बहुत कुछ कहती है, Azam Khan के स्वागत में नहीं पहुंचा कोई बड़ा सपाई
