ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, यहां एक युवक ने फेसबुक लाइव आकर अपनीMurder of live in partner की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी अरविंद सिंह परिहार ने नंदिनी केवट से मंदिर में विवाह किया था, वह पहले से शादीशुदा था। गोलियां चलाने के दौरान आरोपी फेसबुक पर लाइव था। इसमें वह कह रहा है कि आ जाओ मेरे बगल में, मेरी बात सुन लो, तुमसे कोई मैटर नहीं है, ये मेरी पत्नी है, इसकी करतूत बता रहा हूं। यह अपने बायफ्रेंड अंकुश पाठक के साथ छह महीने पहले भाग गई थी, उसके कहने पर ही इसने मुझ पर झूठा केस लगाया है।
प्रेमिका पर लगा गंभीर आरोप
अरविंद आगे कहता है मैं अपने बच्चों की कसम का खा रहा हूं, इसने झूठा केस लगाया है, यह कई लडकों के साथ होटल में रुकी है। बता दें एसपी आफिस में नंदिनी ने गंभीर आरोप नौ नवंबर को युवती ने एसपी आफिस की जनसुनवाई में पहुंच कर आरोपित पर ब्लैकमेल करने और अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप लगाए थे। उसने वीडियो में इस बात का भी उल्लेख किया कि युवक की पूजा नामक एक प्रेमिका थी, जिसने आरोपित युवक के साथ मिलकर युवती पर हमला किया था। युवती ने कहा कि आरोपित उस पर साथ रहने और राजीनामा करने का दबाव बना रहा है।
पुरस्कृत होंगे पुलिस के साहसी अधिकारी
गोली बारी की सूचना मिलने पर फारेंसिक एक्सपर्ट डॉ. अखिलेश भार्गव टीम के साथ पहुंच गए थे। इस मामले में साहसी भूमिका निभाने वाले सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिकरवार, सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान और पड़ाव थाना प्रभारी आलोक परिहार सहित अन्य अधिकारियों को पृथक से पुरस्कार दिया जाएगा। वर्ष 2024 में नंदिनी ने थाना सिरोल में यह आरोप लगाते हुए हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया कि अरविन्द ने उसे गाड़ी से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में अरविंद लगभग तीन माह तक जेल में बंद रहा। जमानत पर वाहर आने के बाद आरोपित अरविन्द और मृतक नंदिनी एक-दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान नंदिनी द्वारा आरोपित की सम्पत्ति हथियाने और अपनी पत्नी को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाने की बात भी सामने आई है।
