किन्नर अखाड़े की Mahamandaleshwar Kalyani Nand Giri पर प्राणघातक हमला, बचाने आए तीन शिष्य भी घायल

Mahamandaleshwar Kalyani Nand Giri

इससे पहले इस अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर हमला हुआ था।

प्रयागराज। महाकुंभ में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कण्याणीनंद गिरि उर्फ छोटी मां पर प्राणघातक हमला हो गया। इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। बचाने आए उनके तीन शिष्य भी घायल हो गए। सभी को देर रात महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। बता दे इससे पहले इस अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर हमला हुआ था।

चार लोग घायल हो गए

Mahamandaleshwar Kalyani Nand Giri पर देर रात हमला तब हुआ जब वह सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े से निकलकर अपनी फार्च्यूनर कार से घर सदियापुर जा रही थीं। अखाड़े से निकलने के बाद संगम लोवर मार्ग पर कुछ दूर बढ़ते ही कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने कार रोकी। कार रुकने के बाद पहले से रास्ते में खड़े लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।बचाव में आए उनके तीन शिष्यों पर भी हमलावरों ने वार किए। इसमें कल्याणीनंद समेत चार लोग घायल हो गए। हमले की जानकारी मिलने के बाद किन्नर अखाड़े में अफरा- तफरी मच गई। कई शिष्य और संत कुछ देर में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

घात लगाए बैठे थे हमलावर

अस्पताल में मौजूद वैष्णवीनंद गिरि ने बताया कि हमलावर पहले से रास्ते में घात लगाए हुए थे। इससे पहले बीती नौ फरवरी को परी अखाड़े की जगद्गुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कौशल्या नंद गिरि पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother