Sister-in-law defamed : भाभी ने ननद को बदनाम करने के लिए उसके आपत्तिजनक वीडियो और नंबर किए वायरल

Sister-in-law defamed: Bhabhi made her sister-in-law's objectionable videos and numbers viral to defame her sister-in-law

साइबर सेल की जांच के बाद पुलिस ने भाभी के खिलाफ केस दर्ज किया।

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर से रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया, यहां एक महिला ने अपनी ननद को बदनाम करने के लिए उसके आप​त्तिजनक फोटो- वीडियो और नंबर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।मानसिक रुप से परेशान युवती ने साइबर सेल से शिकायत की जांच में जो सामने आया, उसे जानकारी युवती के साथ ही उसके परिवार वाले हैरान है। कैसे एक महिला अपनी ही ननद को बदनाम कर रही थी। साइबर सेल की जांच के बाद पुलिस ने भाभी के खिलाफ केस दर्ज किया।

ऐसे खुला पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी महिला ने युवती के नाम से एक इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी। उस पर लगातार अश्लील पोस्ट डाले जा रहे थे। एक दिन युवती का नंबर भी इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक कर दिया गया। उसके बाद दिन भर कई अनजान कॉल उसके फोन पर आने लगे। वह उससे अश्लील बातें करने की कोशिश करते। डरकर युवती फोन काट दिया करती थी। इससे वह परेशान रहने लगी। कहीं से कोई समाधान न निकलने पर वह चौरीचौरा थाने पहुंची। वहां उससे पुलिस को सारी परेशानी बताई। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आइटी एक्ट व धमकी देने का मामला दर्ज किया गया।

युवती ने तहरीर में बताया कि अक्टूबर 2020 से इस तरह का मामला शुरू हुआ था। उसकी इंस्टाग्राम आइडी से अश्लील व अभद्र मैसेज भेजे जा रहे थे। उसके बाद धमकी दी जाने लगी। नंबर भी सार्वजनिक कर दिया गया।साइबर सेल ने इस मामले की जांच शुरू की, जिसमें हैरानी वाला खुलासा हुआ। युवती की भाभी ही उसको बदनाम करने की साजिश रच रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानबूझकर अपमान करने, धमकी देने व इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनकर बात प्रसारित करने का केस दर्ज किया गया है। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने कहा कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या राज परिवार के ​वरिष्ठ सदस्य Raja Bimalendra ने 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शोक की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother