अब गोंडा में होने वाले दामाद के प्यार में फना हुई सास,थाने पहुंचकर पुलिस से की यह मांग

Now the mother-in-law fell in love with her son-in-law in Gonda, reached the police station and made this demand from the police

अब महिला अपने पति के साथ रहने की इच्छा जता रही है।

गोंडा। अलीगढ़ के बाद अब गोंडा जिले में होने वाले Mother-in-law and son-in-law’s love story सामने आई है। यहां एक महिला होने वाले दामाद के प्यार में फना हो गई। वह उसके साथ घर से फरार हो गई। इसकी जानकारी होते ही घरवालों के होश उड़ गए। उन्होंने दोनों को ढूंढना शुरू कर दिया। जब कहीं पता नहीं चला तो पीड़ित पति थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर दामाद और सास बस्ती जिला पहुंच गए। वहां दुबौलिया थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद बस्ती पुलिस ने दोनों को गोंडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अब महिला अपने पति के साथ रहने की इच्छा जता रही है।

मामला खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले युवक ने 27 अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी। उसने 44 वर्षीय पत्नी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, कहीं सुराग नहीं लग पा रहा था। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मंगलवार को महिला एक युवक के साथ बस्ती के दुबौलिया थाने पहुंची। वहां महिला ने बताया कि 25 अप्रैल को होने वाले दामाद के साथ चली गई थी। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसकी बात सुनकर एक समय के लिए तो पुलिस भी सन्न रह गई।

महिला ने जताया दुख

महिला की बात सुनने के बाद दुबौलिया थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने खोड़ारे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को खोड़ारे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में महिला ने अपने कृत्य पर अफसोस जताया। अब अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की बेटी का रिश्ता युवक के साथ तय हुआ था। मगर बाद में कैंसिल हो गया।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother