नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने एक विवाहिता को मारपीट कर Dowry daughter-in-law burnt alive । यह सब उसकी बड़ी बहन ने मोबाइल में कैद कर लिया। उसने इसकी जानकारी अपने मायके में दी। मृतका की बड़ी बहन कंचन ने बताया गुरुवार शाम 5:30 बजे उसकी सास दया ने बेटे विपिन के साथ मिलकर उसकी बहन को जलाकर मार डाला। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। जिसके बाद विपिन ने निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। जब कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा स्थित कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा में विवाहिता की जलाकर हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मृतका की बहन ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवाहिता के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में महिला को जलाने का वीडियो भी सामने आया था। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में मृतका के पुत्र को यह करते हुए सुना जा सकता है कि उसके पापा ने मम्मा को लाइटर से जलाया।
दहेज में मांग रहे थे 35 लाख रुपये
रूपबास गांव निवासी भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और विपिन से दान-दहेज हैसियत के अनुसार देकर कराई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था। लेकिन उसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। इस बीच एक कार और दी थी, लेकिन उसके बाद भी आरोपियों की मांग कम नहीं हुई। उनकी दोनों पुत्रियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपी ने समझौता नहीं माना।
बड़ी बहन ने बताई पूरी वारदात
मृतका की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया ने बेटे विपिन के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। जिसके बाद विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। जब कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर मौके पर मौजूद थे। गंभीर हालत में निक्की को पड़ोसियों की मदद से फोर्टिस हॉस्पिटल एच्छर ग्रेटर नोएडा ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बेटी से मारपीट का लगाया आरोप
पिता का कहना है, निक्की का एक पुत्र अविश (6) है। निक्की का पति शराब पीकर आए दिन लड़ाई करता है। वहीं कंचन की एक पुत्री लाव्या (7) व बेटा विनीत (4) है। पुत्री की मौत से परिवार में मातम छाया है। मां की मौत से पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने घटने को अपनी आंखों के सामने होते हुए देखा है। वहीं एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि महिला के पति विपिन को पकड़ा है। पुलिस टीम का गठन किया गया है। अन्य आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
अयोध्या राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य Raja Bimalendra ने 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शोक की लहर
