अवैध संबंध की वजह से BJP Leader की हुई थी हत्या, ममेरे भाई ने शराब में जहर पिलाकर ली थी जान

BJP Leader was murdered due to illicit relationship, cousin brother killed him by mixing poison in his alcohol

पुलिस ने अरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड की कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई।

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद निवासी BJP Leader  रिंकू सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार भाजपा के बूथ अध्यक्ष ​की हत्या अवैध संबंध की वजह से उसके ममेरे भाई अरुण ने शराब में जहर मिला पिलाकर की थी। शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी अरुण को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया रिंकू सिंह के उसकी पत्नी से संबंध थे। इसकी जानकारी लगने पर उसने साजिश रचकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया एक अगस्त की शाम खाना खाने के बाद रिंकू सिंह गांव में घूमने चले गए। उन्होंने अपना मोबाइल घर में ही चार्जिंग पर लगाकर छोड़ दिया था। इसके बाद वह वापस नहीं आए थे। अगले दिन सुबह रिंकू सिंह का शव गांव में सरकारी अस्पताल के गेट के पास मिला था।

कॉल डिटेल से पकड़ा गया हत्यारोपी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। रिंकू सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई। जिससे पता चला कि अंतिम कॉल उनके ही गांव में रहने वाले मेरे भाई अरुण की थी। पुलिस ने अरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड की कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई। अरुण ने बताया कि रिंकू और उसकी पत्नी के बीच संबंध थे। रिंकू उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आकर पत्नी से बातचीत करता था। जानकारी होने पर उसने पत्नी की पिटाई की और रिंकू से बातचीत करने के लिए रोका लेकिन दोनों मान नहीं रहे थे। तब उसने साजिश रची और फैक्टरी से शीशी में केमिकल ले आया।

साजिश के तहत उसने रिंकू को शराब पिलाने के बहाने अस्पताल के पास बुलाया, यहां उसने गिलास में केमिकल मिलाई और शराब डाल कर रिंकू को पिला दी थी। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

दोनों दोस्त थे

हत्यारोपी अरुण का परिवार मूलरूप से संभल के नरौली गांव का रहने वाला है। करीब 25 साल पहले परिवार रिंकू के गांव रतनपुर कलां में आकर बस गया था। रिंकू और अरुण ममेरे फुफेरा के साथ ही दोस्त भी थे। जिस कारण दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। अरुण ने पुलिस को बताया कि मझोला क्षेत्र की फैक्टरी में काम करता है। फैक्टरी में बर्तन चमकाने के लिए एक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। यह केमिकल बहुत ही जहरीला होता है। वह केमिकल के पाउंडर को एक शीशी में भर लाया था। जिसमें पानी मिलाकर तैयार कर लिया था।

मिशन एक्सिओम-4 को पूरा करके स्वदेश लौटे Shubhanshu Shukla, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother