Banda News: बांदा में महिला ने तीन बच्चों को कमर से बांधकर नहर में कूदी, वजह जानकर कलेजा कांप जाएगा

In Banda, a woman tied her three children to her waist and jumped into the canal, knowing the reason will make your heart tremble

शायद वह मरकर भी बच्चों के साथ रहना चाहती थी।

Banda News । यूपी के बांदा जिले से रक्षाबंधन की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, यहां एक महिला ने तीन बच्चों के साथ नहर में कूदकर जान दे दी। उनके शवों को बरामद करने 10 घंटे से अधिक समय लग गया। दरअसल उसका पति शराब पीने का आदी था, इसी को लेकर रोज घर में क्लेश हुआ करता था। शनिवार रात को भी पति—पत्नी में विवाद हुआ, इसके बाद रविवार सुबह ​महिला चारों बच्चों को लेकर सुबह घर से निकल पड़ी और घर से एक ​किमी दूर नहर में कूदकर जान दे दी, इससे पहले महिला ने तीनों बच्चों को बेडशीट से खुद से बांध लिया था। शायद वह मरकर भी बच्चों के साथ रहना चाहती थी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

रात में पति से हुई कहासुनी

बांदा जिले की कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी अखिलेश की पत्नी रीना (30) ने तीन बच्चों हिमांशु (9), अंशी (5) और प्रिंस (3) को साथ लेकर घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांदा ब्रांच की केन नहर में छलांग लगा ली। उनकी तलाश में गांव के सात गोताखोर नहर में उतरे थे, घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर गोताखोरों ने महिला और उसके तीन बच्चों को पानी से बाहर निकाला तो वहां मौजूद लोगों का कलेजा यह दृश्य देखकर कांप गया। शुक्रवार की रात तक बच्चों और पत्नी के साथ रहा अखिलेश अब हमेशा के लिए अकेला हो गया है। पूछने पर भी उसके मुंह से कोई शब्द नहीं निकला। आंखों से केवल आंसू बहते रहे।

नहर के किनारे लगी भीड़

हादसे की जानकारी लगते ही रविवार सुबह 6बजे से ही ग्रामीणों की भीड़ रिसोरा गांव में नहर के किनारे जुटने लगी थी। रेस्क्यू शुरू होने के बाद पुलिस कर्मी, गोताखोर और ग्रामीण यही अंदाजा लगा रहे थे, हो सकता है महिला बच्चों के साथ कही चली गई हो ,लेकिन जब उनके शव मिले तो वहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई, वहीं शराबी पति के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा था।

बच्चों को बेडशीट से बांधा

आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने बेडशीट से बच्चों को कमर में बांध लिया था। शनिवार सुबह चारों के शव बरामद हुए। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी शिवराज ने बताया रिसौरा गांव निवासी अखिलेश आरख सूरत में मजदूरी करता है। तीन माह पहले ही गांव आया था। शुक्रवार की रात वह दोस्तों के साथ कच्ची सड़क के पास पार्टी करने चला गया था। रात करीब 10 बजे वह नशे में घर लौटा तो पत्नी रीना से उसकी कहासुनी हो गई। इस बीच वह सोने चला गया। शनिवार को सुबह सोकर उठा तो रीना अपने तीनों बच्चों हिमांशु, अंशी व प्रिंस के साथ घर से नदारद थी।

Poor construction exposed: छह महीने पहले 150 करोड़ रुपये से बना ओवरब्रिज धंसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother