Poor construction exposed: छह महीने पहले 150 करोड़ रुपये से बना ओवरब्रिज धंसा

Poor construction exposed: Overbridge constructed six months ago at a cost of Rs 150 crore collapses

एनएचएआई के जेई योगेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते पुल का हिस्सा धंसा है।

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में घटिया Poor construction exposed तो हाय तौबा मचने लगी, आनन— फानन जिम्मेदारों ने लीपापोती करानी शुरू कर दी। हम बात कर रहे है,लखनऊ हाईवे पर सहादतगंज बाईपास तिराहे पर 150 करोड़ रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज की जो बारिश में धंस गया। इस कारण यातायात रोकना पड़ा। इसका निर्माण छह माह पहले हुआ था। इतनी जल्दी ओवरब्रिज धंसने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया। इसकी बाउंड्री पर भी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं।

 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्थानीय इकाई को शुक्रवार सुबह पुल की सड़क धंसने की जानकारी हुई। तुरंत अधिकारी व इंजीनियर मौके पर पहुंचे और पुल पर आवागमन बंद कर दिया। एनएचएआई के जेई योगेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते पुल का हिस्सा धंसा है। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और पुल पर आवागमन को परिवर्तित कर दिया गया। बताया कि दो दिन में यातायात बहाल कर दिया जाएगा। वहीं लोगों में अधिकारियों द्वारा ​घटिया निर्माण के वीडियो और फोटो वायरल कर रहे है।

CBI raid:सीबीआई ने आरआरबी के पूर्व चेयरमैन और 2 रेलकर्मियों के आवास पर मारा छापा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother