योगी सरकार अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla के नाम पर छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी, छात्रों को मिलेगा लाभ

Yogi government will start scholarship scheme in the name of astronaut Shubhanshu Shukla, students will get benefit

प्रदेश सरकार शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति की योजना शुरू करेगी जिसका लाभ हमारी युवा पीढ़ी को मिलेगा।

लखनऊ। यूपी सरकार अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla के नाम पर छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत करेगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। सीएम योगी सोमवार को लखनऊ के लोकभवन में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शुभांशु प्रदेश के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं। हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। इस अभियान से पूरी दुनिया ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की ताकत देखी है। इस अनुभव का हमें भविष्य में भी लाभ मिलता रहेगा। प्रदेश सरकार शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति की योजना शुरू करेगी जिसका लाभ हमारी युवा पीढ़ी को मिलेगा।

शुभांशु ने 300 बार पृथ्वी की परिक्रमा की

मुख्यमंत्री योगी ने कहा चार दशक बाद भारत को अंतरिक्ष यात्रा का अवसर मिला। हर भारतवासी Shubhanshu Shukla की यात्रा को विश्वास के साथ देख रहा था। उन्होंने कहा कि शुभांशु के पिता सचिवालय प्रशासन के कर्मचारी रहे हैं। उनके संस्कारों के कारण ही भारत का सम्मान बढ़ा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। अंतरिक्ष यात्रा के दौरान 18 दिनों में शुभांशु ने 300 से भी अधिक बार पूरी पृथ्वी की परिक्रमा की है। ऐसे बहुत सारे लोग लखनऊ में रहते हैं जो कि अपने पूरे जीवन में पूरा लखनऊ भी नहीं घूम पाते हैं। शुभांशु ने पूरी पृथ्वी की परिक्रमा की। यह अद्भुत है।

मुख्यमंत्री से मिले शुभांशु शुक्ला

सीएम योगी ने कहा कि ये हमारे देश के लिए आज की ही सफलता नहीं है बल्कि उस विरासत का हिस्सा है जो कि हमारे जीन्स में पहले से ही मौजूद है। ये हमारे देश की अविश्वविसनीय प्रतिभा का प्रदर्शन है। शुभांशु का अनुभव हमारे देश के अंतरिक्ष के क्षेत्र से जुड़े अन्य मिशन में मदद करने वाला साबित होगा। उनके अनुभवों से हमारी नई पीढ़ी सीखेगी। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से सफल मिशन पूरा कर लौटे लखनऊ के गौरव, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। शुभान्शु शुक्ला हाल ही में भारत लौटे हैं और पहली बार सोमवार को अपने गृह प्रदेश उत्तर प्रदेश आए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मिशन की सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए Shubhanshu Shukla  ने कहा, “जिस तरह का उत्साह और जिस तरह का एक्साइटमेंट मुझे देखने को मिला है, उससे मैं सच में बहुत कृतज्ञ महसूस कर रहा हूँ। ऐसा लग रहा है जैसे मैं घर वापस आया हूँ, और यह बहुत अच्छा लगा। यहां आकर जिस तरह का एक्साइटमेंट देखने को मिला और जिस तरह का प्यार व सपोर्ट लोग दिखा रहे हैं, उससे मैं बहुत खुश हूँ। मुझे गर्व है कि मेरे एक मिशन के जरिए इतना उत्साह क्रिएट हो पाया है। इस बात से मैं और भी प्रोत्साहित हूँ कि जो मोमेंटम हमने बनाया है, वह हमारी स्पेस जर्नी को और आगे बढ़ाने में, जहाँ हम पहुंचना चाहते हैं वहां पहुंचने में, निश्चित ही बहुत मदद करेगा।”

रील बनाने के शौकीन चार दोस्तों की एक साथ थमी सांसे, उनके घरों में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother