श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी, बाराबंकी में आज  को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आहूत विश्व स्तनपान दिवस के उपलक्ष्य में हेल्थ, सेनिटेशन एवं न्यूट्रीशन पर कार्यशाला का आयोजन

1 अगस्त 2025, बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी, बाराबंकी में आज  को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आहूत विश्व स्तनपान दिवस के उपलक्ष्य में हेल्थ, सेनिटेशन एवं न्यूट्रीशन पर कार्यशाला आयोजित की गयी। लखनऊ स्थित सामाजिक शोध संस्थान के सहयोग से कार्यक्रम का आरंभ हेल्थ क्लब कोऑर्डिनेट डॉ. राम प्रताप यादव ने स्वास्थय संदेश के रूप में किया। विशिष्ट अतिथि डा. अनिल कुमार ने स्वास्थ्य एवं स्वक्षता में चतुरंगी फलों के महत्व को दर्शाते हुए जीवन शैली में विशेष ध्यान रखने की युवाओं से अपील की। इसी क्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि वक्ता के बतौर सामाजिक शोध संस्थान के न्यूट्रीशन कंसलटेंट श्रद्धा वर्मा ने कहा कि ‘माँ का दूध शिशु के लिए पहला संपूर्ण आहार है। WHO की सिफारिश अनुसार, नवजात को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराना चाहिए और कम से कम 6 माह तक केवल माँ का दूध देना चाहिए।
कार्यशाला में बताया गया कि कैसे खाद्य विविधता, आयरन, प्रोटीन, विटामिन A व C जैसे पोषक तत्त्वों की नियमित आपूर्ति से एनीमिया, कुपोषण व थकान जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है — खासकर युवतियों में।
स्वस्थ जीवन के लिए सही हाथ धोने की तकनीक, नाखून और दांतों की सफाई, साफ पानी का उपयोग, एवं मासिक धर्म स्वच्छता जैसे विषयों पर भी संवाद हुआ।
छात्रों से जुड़े भ्रांतियों को दूर करने के लिए मज़ेदार तथ्यों और मिथकों के माध्यम से एक रोचक क्विज़ आयोजित की गई।
छात्रों को 7 स्टेप हैंडवाश की लाइव डेमो दी गई ताकि वे रोज़ाना की आदत में इसे अपना सकें।
लड़कियों को सैनिटेशन, डिस्पोज़ल के सही तरीके और मासिक धर्म के दौरान खानपान पर जानकारी दी गई।

अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और यह संदेश दिया गया कि —

“स्वस्थ युवा ही भविष्य के स्वस्थ नागरिक हैं।” कार्यक्रम में दर्जनों छात्र, छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे। मुख्यत: हेल्थ क्लब से ज्योतिका, श्रेया, अनन्या, पार्थ, इशिता, तथा फैकल्टी में डॉ. खुशबू, डॉ.राघवेंद्र, डॉ.रितिका, मिस पंखुड़ी अरोरा, डॉ. आफिया बानो, डॉ.पल्लवी शर्मा, डॉ.शिप्रा, मिस आकांक्षा पांडे, डॉ अनिल कुमार इत्यादि मौजूद रहे। धन्यवाद सहित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां