मैनपुरी में बेकाबू कार डिवाइडर पार करके ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के पांच लोगाें की मौत, सीएम ने जताया शोक

In Mainpuri, an uncontrolled car crossed the divider and collided with a truck, five people of the same family died, CM expressed grief

वह परिवार के साथ आगरा में भतीजी काव्या चौहान का जन्मदिन मनाकर लौट रहा थे।

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाले हादसे में एक ही परिवार के five people died हो गई। सभी लोग जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे, रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया। यह हादसा मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास हुआ, हादसे के बाद जीटी रोड पर एक घंटे तक आवागमन बंद रहा।बेवर की ओर से छिबरामऊ जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए कानपुर-आगरा लेन में पहुंच गई। इस लेन पर नवीगंज से आ रहे एक ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) शामिल हैं।

जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था परिवार

दीपक का परिवार मैनपुरी के ही किशनी थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर कैथोली गांव का रहने वाला है। वह परिवार के साथ आगरा में भतीजी काव्या चौहान का जन्मदिन मनाकर लौट रहा थे। इस दुर्घटना में दीपक की 11 वर्षीय बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे के ठीक 5 मिनट बाद उसी जगह के पास एक पिकअप वैन पीछे से डीसीएम में घुस गई। इस हादसे में पिकअप का चालक एहसान गाड़ी में फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सीएचसी बेवर में भर्ती कराया गया। एहसान अपने भाई यशपाल के साथ बिहार जा रहा था।

सीएम ने जताया शोक

मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में जिस तरह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, उसे लेकर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक्स किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि ये मैनपुरी हादसा अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को समुचित उपचार दिलाया जाए।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother