अमेरिका में 30 साल पहले फ्रीज किए गए भ्रूण से जन्मा स्वस्थ बच्चा,अब 1.5 million embryos को मिली जीवन की उम्मीद

A healthy baby was born from an embryo frozen 30 years ago in America, now 1.5 million embryos have got hope of life

यह अब तक का सबसे लंबी अवधि तक स्टोर किया गया भ्रूण है जिससे जीवित जन्म हुआ।

ओहायो। अमेरिका के ओहायो राज्य में शनिवार को एक अनोखा रिकॉर्ड बना, यहां 30 साल पहले फ्रीज किए गए भ्रूण से एक स्वस्थ्य बच्चे का जन्म हुआ। बतादें लिंडसे और टिम पियर्स नाम के दंपती ने ‘एंब्रियो अडॉप्शन’ के जरिए यह भ्रूण गोद लिया, जो 1994 से फ्रीज था। यह अब तक का सबसे लंबे समय तक फ्रीज रखा गया भ्रूण है, जिससे किसी बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चा लिंडसे और टिम पियर्स नाम के दंपती को मिला है, जो कई साल से बिना संतान जी रहे थे। उन्होंने ‘एंब्रियो अडॉप्शन’ यानी भ्रूण को गोद लेने का रास्ता अपनाया। उन्हें जो भ्रूण मिला, वह 1994 से फ्रीज करके रखा गया था। बता दें अमेरिका में ऐसे 1.5 million embryos फ्रीज में सुरक्षित रखे गए है, अब उन्हें भी ​जीवन मिलने की उम्मीद जगी है।

30 साल पहले भ्रूण कराया था फ्रीज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भ्रूण को लिंडा आर्चर्ड नाम की महिला ने 30 साल पहले आईवीएफ के जरिए बनवाया था। उस समय उन्हें उम्मीद थी कि वे इन भ्रूणों से और बच्चे करेंगी, लेकिन बेटी के जन्म के बाद उनका तलाक हो गया और वे आगे परिवार नहीं बढ़ा सकीं। इसके बाद उन्होंने 30 साल बाद स्नोफ्लेक्स नाम की संस्था से संपर्क किया, जो ऐसे भ्रूण जरूरतमंद परिवारों को दिलवाने में मदद करती है। लिंडा चाहती थीं कि उनके भ्रूणों को एक अच्छा घर मिले और वे उस बच्चे की जिंदगी से जुड़ी भी रहें। लिंडा केतीन भ्रूणों में से एक फ्रीजिंग से नहीं बच सका, जबकि दो भ्रूण लिंडसे के गर्भ में ट्रांसफर किए गए। उनमें से एक भ्रूण सफलतापूर्वक गर्भ में विकसित हुआ और शनिवार को एक स्वस्थ बेटे का जन्म हुआ। मामले में डॉक्टर जॉन डेविड गॉर्डन का कहना है कि यह अब तक का सबसे लंबी अवधि तक स्टोर किया गया भ्रूण है जिससे जीवित जन्म हुआ।

परिवार में खुशी का माहौल

घर में बेटे के जन्म पर लिंडसे और टिम ने कहा कि हम किसी रिकॉर्ड के लिए नहीं गए थे, बस हमें एक बच्चा चाहिए था। वहीं लिंडा आर्चर्ड का कहना है कि उन्हें बहुत सुकून है कि उनके ‘छोटे से जीवन’ को एक परिवार मिल गया। साथ ही भावुक अंदाज में उन्होंने आगे कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि वे मुझे उसकी तस्वीरें भेजेंगे और शायद एक दिन मिलूंगी भी। दरअसल अमेरिका में करीब 15 लाख भ्रूण फ्रीजर में पड़े हैं, जिनका भविष्य अनिश्चित है। वहीं, कुछ धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं मानती हैं कि ये भ्रूण भी जिंदगी के हकदार हैं और इन्हें दान देकर जरूरतमंदों को परिवार बनाने का मौका मिलना चाहिए। ऐसे में इस अनोखी घटना ने न केवल मेडिकल साइंस में इतिहास रच दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि जिंदगी किसी भी मोड़ पर नई शुरुआत कर सकती है, चाहे वह 30 साल से फ्रीजर में रखा एक छोटा सा जीवन क्यों न हो।

मैनपुरी में बेकाबू कार डिवाइडर पार करके ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के पांच लोगाें की मौत, सीएम ने जताया शोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother