सुल्तानपुर में आधी रात को आंधी बनी काल, चलती बोलेरो पर पेड़ गिरने से दो की मौत

Storm became fatal in Sultanpur at midnight, two died after a tree fell on a moving Bolero

सूचना पर पहुंची जयसिंहपुर पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटवाया।

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले में बुधवार आधी रात को बदले मौसम में आई आंधी बारिश से एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया, इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मोतिगरपुर से सुल्तानपुर की ओर जा रही बोलेरो पर लखनऊ-बलिया स्टेट हाइवे पर तेज हवा के झोंके से एक पाकड़ काTree fell on Bolero। जिससे गाड़ी का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ का बड़ा हिस्सा अगली सीट पर आया। हादसे में बोलेरो चालक जितेंद्र वर्मा (42) निवासी रामपुर (भोजापुर) थाना मोतिगरपुर और कोतवाली जयसिंहपुर के बरौंसा निवासी ओम प्रकाश वर्मा (45) की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जयसिंहपुर पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटवाया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क किनारे हटा दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते सुल्तानपुर के लिए निकल पड़े।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां