अमरोहा में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, एक बच्ची और टीचर की मौत, कई गंभीर

High speed pickup hit school van in Amroha, one girl and teacher died, many seriously injured

चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अमरोहा। यूपी के अमरोहा में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार Pickup collides with school van, हादसे में एक बच्ची और एक शिक्षिका की मौत हो गई। इसके अलावा चार बच्चे गंभीर रुप से घायल है, जिनका इलाज चल रहा है। वैन बच्चों और शिक्षकों को लेकर स्कूल जा रही थी, रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।

अमरोहा जिले में हसनपुर गजरौला मार्ग पर शुक्रवार की सुबह स्कूली वैन की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी अनाया (6) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षिका निशा(30) की इलाज के दौरान अमरोहा में मौत हो गई। हादसे में 13 बच्चे समेत दो स्टाफ के लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। जिसमें से चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत और एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

सूचना मिलते ही मचा हड़कंप

यह हादसा सुबह करीब 7:20 बजे हुआ। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सहसोली की स्कूली वैन हसनपुर से रोजाना की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। मनौटा पुल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चे के परिजनों में हड़कंप मच गया। घर वाले भागते हुए अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों को संभालने और शंति कराने में जुट गए । वहीं अनाया और शिक्षिका निशा के घर कोहराम मच गया। घायलों में छात्र अभिनव, अभिकांत, अराध्यका, अरहम, अराहन, आरोही, काव्यांस, काव्या समेत 13 मासूम शामिल हैं।

घायल बच्चों को पहुंचाया अस्पताल

वहीं, वैन चालक विशेष, शिक्षिका रुबी और निशा भी गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। बच्चों को खून से सने बैग और फटे कपड़ों के साथ अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायल बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से दो की हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है।

Six years later, Sona was murdered.: रोशनी की निर्दयता सुन हर कोई कह रहा वह मां हो ही नहीं सकती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria