Mayawati: बसपा प्रमुख ने एक बार फिर भतीजे आनंद को सभी पदों से हटाया

Reshuffle: BSP chief Mayawati once again removed nephew Anand from all posts.

मायावती ने चुनाव में पार्टी की हार और आकाश आनंद के कामकाम की समीक्षा की।

नईदिल्ली। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है।आकाश बसपा में अब किसी पद पर नहीं रहेंगे। वहीं मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल को-ऑर्डिनेटर बना दिया है। इसके पहले मायावती ने आनंद के ससुर को पार्टी से बाहर का रास्त दिखाया था।

रामजी गौतम को दी जिम्मेदारी

बता दें कि Mayawati ने आनंद कुमार के साथ राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को भी पार्टी का नेशनल को-ओर्डिनेटर बनाया है। मायावती ने एक बैठक में स्पष्ट किया है कि अब उनकी आखिरी सांस तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। वहीं भाई आनंद कुमार के बच्चों की शादी राजनीति से जुड़े परिवार में भी नहीं होगी। मायावती ने रविवार के पार्टी की अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। इनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम भी मौजूद रहे, लेकिन आकाश आनंद इस बैठक से नदारद रहे।

पार्टी को मिल रही लगातार हार

इस बैठक में मायावती ने चुनाव में पार्टी की हार और आकाश आनंद के कामकाम की समीक्षा की और उन्हें सभी पदों से हटाने का फैसला लिया। दिसंबर 2023 में मायावती ने आकाश को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मायावती ने अपना यह फैसला वापस ले लिया और साथ ही ऐलान किया कि मैच्योर होने तक आकाश आनंद को किसी पद पर नहीं रखा जाएगा। इसके बाद अब उन्हें सभी पदों से हटाने का फैसला ले लिया। दरअसल मायावती अब तक कई बार अपने उत्तराधिकारी घोषित किए और कुछ दिन बाद उन्हें हटा देती है। यह खेला वह लंबे समय से खेल रही है। फिर भी वह और उनकी पार्टी लगातार हासिए पर जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.