जौनपुर:महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बस से टकराई, तीन की मौत,तीन घायल

Road accident in Jaunpur

रात करीब 11 बजे कार सवार श्रद्धालु प्रयागराज से अपने घर के लिए निकले।

जौनपुर। महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और बस में आमने- सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कार सवार तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, कार में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से बॉडी को काटकर निकाला गया। परिजनों के अनुसार एक सप्ताह पहले कार से छह लोग प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान करने निकले थे। स्नान के बाद श्रद्धालु अपनी कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। कार को संजय सिंह चला रहा थे। उसमें उनका परिवार व उनके करीबी दोस्त का परिवार भी था।

पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा

रात करीब 11 बजे कार सवार श्रद्धालु प्रयागराज से अपने घर के लिए निकले। करीब तीन बजे सतहरिया पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही खाली रोडवेज बस से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी लोग बुरी तरह से फंस गए। सतहरिया चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कार में फंसे लोगों को कटर की मदद से किसी तरह बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने कार ड्राइवर संजय सिंह (55) निवासी महाराजगंज, बिंदु सिंह (45) निवासी गोरखपुर, विमला देवी (58) निवासी गोरखपुर को मृत घोषित कर दिया।हादसे में कार सवार विधावती (60) निवासी महाराजगंज, किरन देवी तिवारी (40) निवासी महाराजगंज, महेश तिवारी (50) गंभीर रूप घायल हो गए।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक रोडवेज व श्रद्धालुओं से भरी कार की आमने- सामने की टक्कर हुई। जिसमें तीन की मौत व तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां