बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर को धर्मांतरण का केंद्र बनाने वाले Changur Baba के गुर्गों और करीबियों पर अब ईडी का शिकंजा कसने लगा है। गुरुवार को ईडी की 15 टीमों ने उसके 12 ठिकानों को खंगाला। छापामार कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू की गई, ताकि किसी को भागने का मौका नहीं मिले। इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले सुराग ईडी के हाथ लगे हैं। बलरामपुर में लगभग 13 घंटे तक बाबा के ठिकानों को खंगाला गया। इस दौरान करोड़ों की संपत्तियों की जांच की गई थी। जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के घरों पर भी छापेमारी की गई, इस दौरान ईडी ने लेनदेन का ब्योरा जुटाया।
शहजाद शेख के यहां छापा
ईडी ने मुंबई में शहजाद शेख उर्फ इलियास शेख के माहिम और बांद्रा स्थित ठिकानों को भी खंगाला है, जिसके खाते में एक करोड़ रुपये छांगुर ने भेजे थे। लखनऊ के चिनहट स्थित छांगुर के मददगार बलरामपुर कोर्ट के कार्यालय के बाबू राजेश उपाध्याय के आवास को भी खंगाला गया है। छापों के दौरान ईडी ने कई संपत्तियों के दस्तावेज, सोना, नकदी और लग्जरी गाड़ियों को बरामद किया है। दुबई, यूएई और नेपाल से हुई फंडिंग के सुराग भी जुटाए। ईडी की पहली टीम मधपुर-उतरौला मार्ग स्थिति छांगुर के कॉम्प्लेक्स पर पहुंची। गेट का ताला खुलवाया। दुकान से जुड़े रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जानकारी की। इसके साथ ही दो टीमें छांगुर के मधपुर स्थित मकान में पहुंचीं। हर कमरों की जांच की। पूर्व प्रधान जुम्मन से भी पूछताछ की गई। टीम ने नामी और बेनामी संपत्तियों की भी जांच की।
छांगुर के पैतृक गांव भी पहुंची टीम
ईडी की एक टीम रेहरामाफी में Changur Baba के पैतृक गांव भी पहुंची। मधपुर में जमीन विक्रेता इसी गांव के पूर्व प्रधान जुम्मन खां हैं। मधपुर में जमीन विक्रेता संतोष कुमार त्रिगुनायक व उसके भाई दुर्गेश कुमार से भी सवाल किए। जमीन बेचने पर मिली धनराशि के बारे में जानकारी ली। हुसैनाबाद प्रिंट में ग्राम प्रधान अफसर अली, महमूदाबाद प्रिंट के ग्राम प्रधान इब्तिदा खान उर्फ लल्लू, नगर के रफीनगर शोरूम पर काम करने वाले सगे भाइयों मलिक शमीम, मलिक वसीम, मलिक अली अहमद के आवास पर भी टीम पहुंची। उनसे घर में ही देर शाम तक पूछताछ चली।
Six years later, Sona was murdered.: रोशनी की निर्दयता सुन हर कोई कह रहा वह मां हो ही नहीं सकती
