HapurNews : बरातियों को लेकर लौट रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, छह की मौत, मची चीख-पुकार

Truck Collides with Bus Returning with Wedding Guests; Six Dead, Chaos and Screams Ensue

हादसे की जानकारी मिलते ही शादी के महौल में गम की चीख- पुकार मच गई।

HapurNews : यूपी के हापुड़ में रविवार देर रात बरातियों को लेकर लौट रही बस को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे में छह बरातियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायह हो गए। घायलों को इलाज के लिए ​नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही शादी के महौल में गम की चीख— पुकार मच गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डासना निवासी इकराम कुरैशी के पुत्र की बरात रात करीब डेढ़ बजे गुलावठी से लौट रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डीएम अभिषेक पांडे व एसपी ज्ञानंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और हाईड्रा मशीन से बस को ट्रक के नीचे से निकालकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

यह हुए हादसे का​ शिकार

इस हादसे में सोनू पुत्र जहीर, यूसुफ पुत्र बशीर, अख्तर पुत्र हमीद, यूनुस पुत्र कदीर, मुन्ना पुत्र मेहरबान और बस चालक अशोक पुत्र रतिराम की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

OneBrideTwoGrooms: एक दुल्हन के लिए दो दूल्हे लेकर पहुंचे बरात, बैंक्वेट हॉल के बाहर मचा घमासन, बुलानी पड़ी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां