आस्था पर डकैती : Tinnu के ठिकानों पर छापा, कार और महंगी बाइक बरामद

Robbery targeting faith: Raids conducted at Tinnu's hideouts; car and expensive bike seized.

टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस कस्टडी रिमांड पर शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे बाहर निकाला गया है।

अयोध्या। भगवान श्रीराम के धाम से चढ़ावा चोरी के मामले के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ Tinnuऔर मनीष यादव के ठिकानों पर पुलिस ने देर रात छापा मारा। टिन्नू के घर से एक कार और महंगी बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में कुछ जमीनों की जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है। पूछताछ के बाद रविवार रात लगभग 10 बजे 39 घंटे की रिमांड पूरी होने के बाद दोनों को वापस जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया।रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस कस्टडी रिमांड पर शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे बाहर निकाला गया है। तभी से उसे पुलिस लाइन स्थित परिसर में रखकर लंबी पूछताछ की गई थी। दिन भर हुई पूछताछ के बाद टिन्नू ने चढ़ावा चोरी के पैसों से लग्जरी कार और एक महंगी बाइक खरीदने की बात स्वीकारी।

जमीनों में भी निवेश की बात स्वीकारी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार देर रात लगभग दो बजे पुलिस टीम उसे लेकर उसके दुर्गापुरी स्थित मकान पर गई। वहां से कार और बाइक बरामद करने के बाद उसे रात में ही राम मंदिर ले जाया गया, वहां पर कई दस्तावेज देखे गए। उसकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली गई। विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करके कई साक्ष्य जुटाए गए। करीब चार घंटे तक उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया और सुबह फिर से पुलिस लाइन परिसर में दाखिल किया गया। इसके बाद दिन भर फिर से कई चरणों में दोनों से पूछताछ हुई। मनीष ने टिन्नू के इशारे पर ही चोरी शुरू करने की बात कही। वहीं, टिन्नू ने लंबे समय से अनियमितता करने की बात स्वीकारी। उसने इन्हीं अनियमितताओं के पैसे से संपत्तियां बनाने की बात कही। कुछ जमीनों में भी निवेश की बात स्वीकारी है। पुलिस ने उसके दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। उसके करीबी रिश्तेदारों को बुलाकर भी पूछताछ की गई।

स्टेट जीएसटी से मांगा गया टिन्नू की पत्नी पूनम देवी की फर्म का रिकॉर्ड.मामले में आरोपी टिन्नू यादव की पत्नी पूनम देवी के नाम से पंजीकृत फर्म का पूरा रिकॉर्ड पुलिस ने तलब किया है। इसके लिए स्टेट जीएसटी के अधिकारियों से पुलिस ने संपर्क किया है। अब फर्म के टर्नओवर, जीएसटी भुगतान, बैंक खातों, रिटर्न और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का मिलानकर उसके कारोबार और धन के स्रोतों की पड़ताल की जाएगी। राम मंदिर की दान पेटिकाओं में अनियमितता के आरोप में जेल में बंद रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की पत्नी के नाम से सौंदर्य कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर नामक फर्म पंजीकृत है। इस पर लोक निर्माण विभाग में हर साल लाखों रुपये का कारोबार होता है।

सुप्रीम कोर्ट में आज स्टेटस रिपोर्ट दाखिल होगी

यूपी सरकार सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी। सरकार अदालत को एफआईआर दर्ज होने के बाद अब तक हुई जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी, बरामदगी और विवेचना की प्रगति से अवगत कराएगी। इसके साथ ही एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और अंतिम रिपोर्ट तैयार होने की मौजूदा स्थिति भी अदालत के समक्ष रखी जाएगी। एक सप्ताह के भीतर एसआईटी अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। पहले ये रिपोर्ट 15 जुलाई को सौंपी जानी थी लेकिन एसआईटी ने रिपोर्ट फाइनल करने के लिए थोड़ा समय मांगा है। वहीं दो दिन पहले सोशल मीडिया व अन्य कई जगह चर्चा थी कि एसआईटी सीधे सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट सौंपेगी। जो पूरी तरह से गलत है। यूपी सरकार केस की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगी। जिसमें एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट व अंतिम जांच में आए प्रमुख तथ्यों को रखा जाएगा।

बसपा ने भाजपा को घेरा

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की घेराबंदी की। उन्होंने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, हेराफेरी और गबन को लेकर जन आक्रोश है। लोग धर्म का राजनीतिकरण करने वालों से जवाब मांग रहे हैं। यह मुद्दा सड़क से अदालत तक गूंज रहा है। संसद में भी इसके गर्म होने की संभावना है।

आस्था पर डकैती: मनीष यादव ने कबूला Tinnu के इशारे पर करता था चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां